शिमला: रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव इलाके में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक सहित दो अन्य जख्मी हुए हैं। यह दुर्घटना मंगलवार देर रात धुमाधार में हुई। मृतक की शिनाख्त चिड़गांव निवासी सुनील पुत्र फौला दास के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार संख्या(एचपी-10बी-2632) में सवार तीन लोग चिड़गांव से गवास की तरफ जा रहे थे कि धुमाधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
रोहडू के उपपुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बुधवार की सुबह बताया कि दुर्घटना में सुनील की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि कार के चालक संजीव कुमार पुत्र रत्नवीर और सुनील कुमार पुत्र मेघु राम नामक एक अन्य युवक घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी