नाहन: श्री रेणुका जी सड़क पर बीते दिन पेश आए बस व बाइक हादसे में घायल महिला की चंडीगढ़ में मौत हो गई है। महिला को हादसे के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया था। जहां महिला का उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
बता दें कि नाहन-श्री रेणुका जी सड़क पर जमटा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक व बस आपस में टकरा गए थे। हादसे में दंपत्ति घायल हुआ था। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज नाहन लाया गया था, जहां से गंभीर हालत में तारा देवी निवासी संगड़ाह को पीजीआई के लिए रैफर किया गया था। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें