ऊना : उपमंडल बंगाणा के धुंधला में पेश आए सड़क हादसे में एक वृद्ध घायल हुआ है। घायल की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र पिरथी सिंह गांव चमियाडी, बंगाणा के रूप में हुई है। जिसका गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय अर्जुन सिंह रविवार देर रात सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
जहां पर वृद्ध का उपचार चल रहा है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।