ऊना : पुलिस थाना के तहत बसाल में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र सेखो महतो निवासी जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुधीर व उसका साथी चन्दन बाइक पर सवार होकर बसाल के समीप जा रहा था। रात को अचानक ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चालक सुधीर की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा चन्दन गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसा किन कारणों से पेश आया इसका खुलासा नही हो पाया है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे है।