हमीरपुर: बोहनी में एक विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। मामला हमीरपुर के तहत आने वाले विद्युत उप मंडल लंबलू का है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार उम्र 35 वर्ष की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुनील कुमार टी मेट की रूप में विद्युत विभाग में कार्यरत था। सुनील कुमार लदरौर का रहने वाला था।
सुनील कुमार वीरवार को विभाग के कार्य के लिए बोहनी गया था। वही सर्विस वायर को ठीक करते समय उसकी उंगली में जोर करंट का जोर का झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।