सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले हैं। इस कारण देवभूमि की सड़कें लगातार लोगों के खून की प्यासी बनती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में जिला के बल्ह के लेदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे मे एक ट्रैक्टर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें 7 लोग घायल हो गए। जिसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचार देने के उपरांत दो लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण मेडीकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात (एचपी-21बी-0213) ट्रैक्टर पर चालक सहित लेबर के 7 लोग सवार थे।
इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर बल्ह के लेदा के समीप पहुँचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे 7 लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को गहरी खाई से सड़क पर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां पर दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया। अन्य 5 घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल लोग लेबर का कार्य करने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने हालात का जायजा लिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं प्रसाशन ने भी मौक़े पर पहुँच घायलों को फौरी राहत के तौर पर दो-दो हजार की राशि प्रदान की गई। बताया जा रहा है की सभी घायल प्रवासी मजदुर है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।