मनाली (एमबीएम ब्यूरो): पर्यटन नगरी में पैराग्लाइडिंग की टेंडम फ्लाइट के दौरान एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर मुंबई के पर्यटक कृष्ण त्रिपाठी ने पायलट के साथ उड़ान भरी थी। लेकिन हादसा होने से पर्यटक की मौत हो गई।
मुंबई का पर्यटक अपनी पत्नी व दो वर्षीय बच्ची के साथ मनाली घूमने आया था। प्रषासन ने मृतक के परिजनों को 50 हजार की फैारी सहायता उपलब्ध करवा दी है।