हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : भयाड़ में एक गद्दे की फैक्ट्ररी में लगी आग में लाखों की क्षति हो गई है। करीब 5 बजे लगी इस आग के चलते मालिक को करीब तीन लाख की क्षति पहुंची है। मालिक मानोज कुमार ने बताया कि भयाड़ में पुराने कपड़ो से गद्दे बनाने का कार्य वह कुछ समय से कर रहे है। अपनी टीम के साथ कुछ कारीगर भी जोड़े हुए है। अचानक इस स्थल पर आग लग गई। गद्दा बनाने में इस्तेमाल किये जा रहे कपड़े में अचानक सुलखी आग अंगारों में तबदील हो गई। जब तक कारीगर कुछ संभल पाते तब तक देर हो गई। मालिक के अनुसार इसमें करीब तीन लाख रूपये की क्षति पहुंची है।
Latest
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित