नूरपुर (एमबीएम न्यूज): मनाली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस पक्का टियाला के नजदीक पेड़ से टकराकर अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीधे पेड़ के टकराने के बाद बस को काफी क्षति हुई है। बस में सवार सभी यात्री विदेशी थे।
बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर करीब 3 घंटे तक यातायात ठप रहा है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
42 सीटर बस की सभी सीटें फुल थी। हालांकि सभी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।