राजगढ़ (एमबीएम न्यूज) : वीरवार देर शाम सोलन-राजगढ़ मार्ग पर यशवंत नगर के समीप पेट्रोल पंप के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार राजगढ़ से सोलन की ओर जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 फुट नीचे चली गई।
एचपी 16-7313 ऑल्टो कार में तीन लोग सवार थे। कार में सवार संजय चौहान ग्राम कुमाहरला-कुमारहट्टी, शुभम ठाकुर व अजय ठाकुर ग्राम लाना रो बाग के घायल हुए है। जिन्हे स्थानीय लोगों ने रात को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पंहुचाया। घायलों की हालात अब ठीक बताई जा रही है।
पुलिस ने देर रात को कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने की है।