ऊना (एमबीएम न्यूज) : विधानसभा हरोली के तहत ललड़ी व ठाकरां में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय हरवंस लाल ने मंगलवार देर सांय अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर युवक को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत में सुधार आया है।
वहीं दूसरा मामला ठाकरां में पेश आया, जहां 24 वर्षीय ने निर्मल ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अस्पताल में पीडि़त दोनों को उपचार दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में छानबीन कर रही है। मामलों को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।