धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : नशे के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में 280 ग्राम चरस बरामद करने के साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस थाना कांगड़ा के तहत पुलिस ने 200 ग्राम चरस बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी भीम सिंह पुत्र राम चंद निवासी भरायां दा लाहड़ (नंदरुल) को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सिद्धबाड़ी निवासी राहुल पुत्र सुभाष चंद के पास से 80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।