चंबा (एमबीएम न्यूज) : जिला चंबा के मरेड़ी में एक विवाहित महिला ने खुद पर तेल छिडक़ कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। बताया जा रहा हैं महिला नब्बे प्रतिशत जल चुकी हैं। पुलिस ने भी मौके पर जाकर पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी हैं। महिला की पहचान ज्योति पत्नी विनीति निवासी गांव मरेड़ी के रूप में हुई।
ज्योति का उपचार कि जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। महिला की सास के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब उसकी बहू घर में थी। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। ज्योति के ब्यान के बाद ही सच का खुलासा होगा।