चंबा (एमबीएम न्यूज) : मानसिक रूप में प्रताडि़त एक विवाहित महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना चुवाड़ी थाना के तहत घटित हुई हैं। पुलिस ने मायका पक्ष के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी उत्तम चंद निवासी गांव कामण ने पुलिस में तहरीर दी हैं कि उसकी बेटी अनीता की शादी 11 साल पहले अशोक कुमार पुत्र रंगील सिंह निवासी गांव सियुण के साथ हुई थी। अनीता का एक बेटा और बेटी हैं। आशा देवी ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी से अकसर मारपीट करता था। पिछले ही दिनो उसके पति ने उससे एलईडी की मांग की। बेटी खुशहाल रहे, इसी बात को लेकर मायका पक्ष वालों ने चुवाड़ी बाजार से एलईडी खरीद कर दी। लेकिन, रविवार सुबह को जब वह अपनी बेटी के घर आई तो उसे पता चला कि उसकी बेटी ने यहां स्थित एक पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जान दे दी हैं।
भाभी और सास पर जताया शक
वही, मृत्तका की मां ने सास और दामाद की भाभी पर उसे पेड़ के साथ लटकाकर मारने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने भी ब्यान दर्ज कर मामले की छानबीन तेज कर दी हैं।
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मायका पक्ष वालों के ब्यान दर्ज कर लिए हैं।