ऊना (एमबीएम न्यूज) : दौलतपुर चौक के निकटवर्ती गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बुजुर्ग आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि दौलतपुर चौक क्षेत्र के एक महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति रसीला राम पर आरोप लगाया है कि वीरवार शाम अपने खेतों से मक्की काटने के बाद अकेली घर आ रही थी। इसी दौरान रविदास मंदिर के पास उसे जबरदस्ती पकड़ा व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे उस व्यक्ति के चंगुल से बचाया। घटना बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी कि वह पुलिस या पंचायत के पास शिकायत न करे।
एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि महिला कि शिकायत पर पुलिस ने रसीला राम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।