चंबा (एमबीएम न्यूज): चुनाव जीतने के बाद भी अब एक महिला प्रधान की कुर्सी चली गई हैं। इस महिला ने चुनाव के वक्त अपना एससी का प्रमाण पत्र जाली बनवाया था। जिसकी शिकायत उपायुक्त चंबा के पास पहुंची थी। बुधवार को उपायुक्त चंबा ने इस मामले को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक तीसा के तहत आती ग्राम पंचायत कोहाल की प्रधान जानकी देवी को बर्खास्त कर दिया गया हैं। जाली प्रमाण पत्र के माध्यम से चुनाव लडऩे के चलते उन पर यह गाज गिरी हैं। खबर की पुष्टि उपायुक्त सुदेश कुमार मोक्टा ने की हैं। उन्होंने बताया कि महिला प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया हैं।
Latest
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
- धर्मशाला में 20 मई को इन क्षेत्रों में रहेंगी बिजली बंद
- दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ “टशीगंग” पहुंचे साइकिलिस्ट, शिमला से तय की 436 KM की दूरी