चंबा (एमबीएम न्यूज) : चुराह उपमंडल के गांव धलेई के समीप राख जंगल में पशु चरा रही एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने का मामला सामने आया हैं। इस महिला ने बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया हैं। पुलिस ने भी महिला के ब्यान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस थाना तीसा से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला ने पुलिस में तहरीर दी हैं वह पिछले माह 23 अगस्त को राख जंगल में करीब पांच बजे अपने पशुओं को चरा रही थी। इसी दौरान धनीराम निवासी गांव धलेई कोहाल वहां पर आ धमका और उसके साथ बैठ गया। थोड़ी बाद धनी राम ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
डीएसपी हैड क्वार्टर वीर बहादुर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।