नेरचौक (कपिल सेन) : बल्ह घाटी के कुम्मी में दो नाबालिग लडकियों के साथ छेड़छाड का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में लड़कियों ने बताया कि जब प्रातः दोनों लड़कियां स्कूल पहुंची तो उन्होंने सुबह 10:30 बजे स्कूल अध्यापक से पेट में दर्द होने की शिकायत की और अस्पताल में जांच हेतू छुट्टी मांगी। लडकियों के अनुसार जब स्कूल से कुछ ही दूरी पर अस्पताल की तरफ जा रही थी तो एक सफेद रंग की गाड़ी पीछे से आई। जिसमें बैठे दो लड़के जिन्होंने शराब पी रखी थी, ने जोर जबरदस्ती कर उन्हें गाड़ी के अंदर खींच लिया।
लड़कियों ने कहा कि चिखने-चिल्लाने पर भी उन्होंने गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाते हुए कुम्मी की तरफ ले गए जहां एक युवक का घर था। वहां पर उन्होंने उनके साथ घर के अन्दर जबरदस्ती, छेड़-छाड़ और अश्लील हरकतें की। जिस पर वे जोर जोर से चिल्लाई। चिल्लाने पर गांव कुम्मी के राकेश पुत्र निक्का राम व विशाल पुत्र रंजीत ने किसी को यह बात बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले।
लड़कियों ने जान बचाकर स्कूल वापिस आकर अपनी आप बीती अध्यापिका को सुनाई। लड़कों द्वारा दी गई धमकी से डर व सहम कर उन्होंने अपने परिवार वालों इस बारे नहीं बताया। मगर हिम्मत जुटा एक लड़की ने अपनी मां को सारी घटना सुनाई। जिस पर घर वालों ने बल्ह पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बल्ह पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की घारा 354ए, 366ए, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और लडकियों का मैडिकल करवाया। मामले को लेकर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों लड़के वारदात के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं।
वहीं इस बारे जांच अधिकरी बल्ह पुलिस विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लडकियों का मैडिकल करवा लिया है। आगामी कार्यवाही जारी है, आरोपियों की घर-पकड़ के प्रयास जारी हैं।