पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : रामपुर घाट पर स्थित क्रशर परिसर में वाहनों से डीजल को चोरी करते दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकडा गया। साथ ही 30-30 लीटर की डीजल से भरी दो कैनियां भी बरामद की है। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
मोहिंद्र सिंह के क्रशर पर काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ समय से इस बात पर शक था कि वाहनों से डीजल चोरी हो रहा है। अपने स्तर से निगरानी शुरू की गई। रविवार को सफलता मिल गई। करीब 55 वर्षीय मेहरबान व 42 वर्षीय शमशाद निवासी सहारनपुर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
शहर में एक अरसे से चोरी की घटनाएं हुई है। लिहाजा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों में संलिप्तता का भी पता लगाना चाहेगी। पांवटा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।