हरोली (एमबीएम न्यूज) : क्षेत्र के कांगड़ गांव में देवर ने भाभी पर तेजधार हथियार से हमला कर लहुलुहान किया है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पीडि़ता का उपचार जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगड़ निवासी निर्मला 48 वर्षीय शुक्रवार देर सांय अपने खेतों में काम कर रही थी। तभी इसका देवर महिंद्र वहां आ गया और आग बबूला हो गया। उसके देवर महिंद्र ने निर्मला पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। हादसे में निर्मला के सिर व मुंह पर गहरी चोटे पहुंची है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़ता का उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा