नाहन (एमबीएम न्यूज): राजगढ़ क्षेत्र में दो लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के अलग-अलग मामले सामने आए है। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ईलाज चल रहा है।
पहले मामले में दावगा फागू निवासी 49 व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले आए। जहां से उसे जिला असपताल सोलन रैफर कर दिया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरे मामले में धार बघैड़ा निवासी एक महिला 38 वर्षीय ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे भी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक महिला का ईलाज चल रहा था। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।