पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : राजबन पुलिस चौकी के तहत सतौन गांव में बुधवार की रात को एक युवक को अज्ञात लोगों ने सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस अज्ञात लोगो के खिलाफ मारपीट और जान से मारने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि उसने फोरेस्ट कालोनी में सुबह रामेश्वर पुत्र मनी राम निवासी गांव गबर, डाकघर कोडग़ा को घायल अवस्था में देखा। इसकी सूचना परिजनो व पुलिस को की। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। मगर हालत गंभीर होने से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोटें लगी थी। थाना प्रभारी लायकराम सिसौदिया ने मामले की पुष्टि की है।
Previous Articleहादसे में ॥ HRTC कंडक्टर की मौत।
Next Article रेणुका जी में नाबालिग अगवा।