नाहन (एमबीएम न्यूज): शिलाई पुलिस ने आईपीसी की धारा-498ए व 167 के तहत महिला उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि करीब 11 साल पहले उसकी शादी कुंदन सिंह के साथ हुई थी, जो शिलाई में दर्जी का काम करता था। महिला के मुताबिक कुंदन सिंह के दो बच्चे भी हैं।
पीडि़ता के मुताबिक बच्चों के जन्म के बाद उसके पति ने एक अन्य औरत से अवैध शारीरिक संबंध बना लिए। साथ ही उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण वह मायके में चली गई। साल 2011 में उसने अपने पति पर खर्चे के लिए पांवटा की अदालत में केस किया। लेकिन वह खर्चा भी नहीं दे रहा है। महिला का आरोप यह भी है कि उसके पति ने दूसरी औरत को पंचायत सचिव की मदद से परिवार रजिस्टर में पत्नी के तौर पर दर्ज करवा लिया है।