नाहन (एमबीएम न्यूज): पांवटा साहिब पुलिस ने शिलाई के हलाहं के रहने वाले युवक यशपाल पुत्र बीजाराम से 550 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली, जब चुनावी गश्त के दौरान सतौन मार्ग पर यशपाल पत्थरनाथ मंदिर के समीप से घाटी उतर रहा था। पुलिस को देखकर यशपाल हड़बड़ा गया। पुलिस को शक है कि युवक अपने गांव में चरस तैयार कर पांवटा साहिब क्षेत्र में बेचने का धंधा करता है। बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 हजार के आसपास हो सकती है।
Latest
- सोलन में 14 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- महाराष्ट्र में बढ़े जीका वायरस के मामले, केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी; ये हैं लक्षण…
- पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस सोसायटी की भूमिका महत्वपूर्ण, सदस्य बन दें सहयोग : DC
- ऊना : एक बेटी के बाप ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
- दिनेश आर्य को सर्वसम्मति से SMC राजगढ़ की कमान, कपिल ठाकुर सदस्य…