शिमला, 28 जुलाई : राजधानी में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। अगले दिन घर लौटने पर उसने दुराचार की बात परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मेडिकल में पीड़िता के साथ दुराचार की घटना की पुष्टि हुई है। मामला ढली थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता गत 26 जुलाई को घर से गायब हो गई। एक दिन बाद घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों के समक्ष खुलासा किया कि लक्कड़ बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर ढली पुलिस ने नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण किया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। ढली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 363, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest
- पुलिस, CBI व सरकारी अधिकारी बनकर हो रही लोगों की ब्लैकमेलिंग, गृह मंत्रालय का अलर्ट
- पांगी : सहायक निर्वाचन अधिकारी ने माइक्रो ऑब्जर्वर्स को की भूमिकाओं पर डाला प्रकाश
- मंडी : 33 वर्षीय राहगीर को टिप्पर ने कुचला, मौत
- दुखद : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह की मां व ग्वालियर राजघराने की राजमाता का निधन
- शिक्षक बेहतर कार्य कर अपने स्तर पर स्कूलों में ला सकते हैं बड़े बदलाव : राकेश कंवर