ऊना : सदर थाना के तहत नारी में 34 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर तबीयत में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार निवासी नारी ने सोमवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन संदीप को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए, जहां पर स्वास्थ्य में सुधार आया है।
डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कमलबद्ध किए गए हैं।