ऊना : पुलिस ने अम्ब कस्बे से सटे कुठेड़ा खैरला में बंद पड़े एक सरिया उद्योग के पास बाइक सवार युवक को 53.63 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपित युवक की पहचान अनुज शर्मा निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एएसआई सुरिन्द्र कुमार की अगुवाई में एचएचसी कुलदीप कुमार की टीम बुधवार शाम को कुठेड़ा खैरला की तरह गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने कुठेड़ा खैरला में बंद पड़े के सरिया उद्योग के पास बाइक सवार उक्त युवक को आते हुए देखा। शव होने पर पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोका तो आरोपित युवक घबरा गया। इसपर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपित के पास से पुलिस को 53.63 ग्राम चरस बरामद हुई।
थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित वीरवार को अम्ब कोर्ट में पेश किया जाएगा।