सुंदरनगर : क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल के अंर्तगत ग्राम पंचायत ध्वाल की पीड़िता द्वारा आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की एफआईआर सुंदरनगर थाना में दर्ज करवाई गई है।
पीड़िता के द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि उसका तलाक उसके पति से हो चुका है। इसके उपरांत आरोपी द्वारा उसके साथ मेलजोल बढ़ाया गया। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी भी शादीशुदा है और उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़ित महिला ने आरोपी को उसके साथ शादी करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इसको लेकर पीड़ित महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज करवाया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 में मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवा दिया गया है। गुरबचन सिंह ने कहा कि जल्द ही महिला का बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज किया जाएगा।
Latest
- मैंने सिगरेट व ड्रग्स पीकर किताबों में नहीं पढ़ी गरीबी, हकीकत में देखी है
- PM मोदी को देखने के लिए नाहन में उत्साह, पहुंचेंगे 45 से 50 हजार लोग : बिंदल
- हरियाणा में भाजपा की हालत पतली, रोहतक व सिरसा सीट पर कांग्रेस मार सकती है बाजी
- 37 किलो चरस बरामदगी का पार्ट-2, मुख्य सरगना के गिरेबान तक सोलन की खाकी
- सहायक रिटर्निंग अधिकारी अर्की ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण