हमीरपुर : महिला पुलिस थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोरंज विस क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद उक्त महिला गर्भवती हो गई।
जैसे ही इस मामले का पता परिजनों को चला तो इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है।