शिमला: रामपुर उपमंडल में आभूषण साफ करने के बहाने सोना निकालने वाले गिरोह ने एक महिला को ठगी का शिकार बना दिया। मामला रामपुर के नोगली गांव का है। महिला ने शनिवार देर रात पुलिस में शिकायत सौंपी है।
महिला सुदेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो लोग उसके घर में आए और सोने के पुराने गहनों को चमकाने के लिए कहने लगे। इनके झांसे में आकर महिला ने सोने के गहने को सफाई के लिए दे दिया। लेकिन महिला के होश तब उड़े, जब उसने देखा कि सफाई के बाद गहनों से सोना आधे से ज्यादा निकल गया है।
पीड़ित महिला को जब ठगी का पता चला, तब तक दो आरोपी फरार हो चुके थे। रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए आईपीसी की धारा-420 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।