ऊना : सदर के तहत त्यूड़ी गांव 18 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर किशोरी को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसके स्वास्थ्य में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक त्यूड़ी गांव की एक किशोरी ने रविवार सुबह गलती से जहरीला पदार्थ निकल लिया। तबीयत बिगडऩे पर किशोरी पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।