हमीरपुर : जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत बेची गई जमीन के पैसे न मिलने पर एक महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला जिला के गांव बराड़ा की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने जमीन बेची हुई थी, जिसके पैसे उसे अभी तक नहीं मिले थे। जिस कारण उसने अपने आप को केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली।
महिला की उम्र 90 वर्ष बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।