मुंबई : अभिनेता ऋत्विक रोशन बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता व अच्छे छवि वाले इंसान के रूप में जाने जाते है। उनके लिए सफलता का मतलब शोहरत या पैसा नहीं है। बतौर ऋत्विक स्वयं का सौ फीसदी योगदान ही असली सफलता है। ऋत्विक के अनुसार लोगों से मिलने-जुलने की क्षमता, दृढ़ता से यह कहना कि मैं यह कर सकता हूं।
अपने जीवन में विविधता रखने की क्षमता रखना और रोजाना के नीरस सफर में न उलझना ही सफलता है। ऋत्विक का मानना है कि सफलता का आशय पैसा या प्रसिद्धि नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत हैै।