मंडी (वी कुमार) : फिल्मी दुनिया में एक और हिमाचली बाला ने अपनी प्रतिभा मनवाई है। हिमाचल प्रदेश के सोलन से जिला से संबंधित व कुल्लू की नातिन खुशी ठाकुर के पहले ही डेव्यू सोलो सांग ने यूजिक चेनल के साथ ही यू टयूब पर अपनी आवाज का लोहा मनवा दिया है। खुशी ठाकुर ने हाल में ही “लव के फंडे” फिल्म में “अनमोल मस्का चिकना बदन” गाना गाया है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म में पहला सोलो सांग है, जिसमें और किसी फीमेल सिंगर की आवाज नहीं है।
इस गाने को अब यू टयूब पर साढ़े 16 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। टीवी चैनल पर भी यह गाना धूम मचाए हुए है। इस गाने में खुशी ठाकुर की आवाज का हर जगह से सराहना मिल रही है। आने समय में कई और फिल्मों में अब खुशी ठाकुर की आवाज गूंजने वाली है। इस गाने में खुशी ठाकुर यूं तो हिमाचल के सोलन शहर की रहने वाली है। उनके पिता ओम प्रकाश सूचना एवं जन संपर्क विभाग में तबला प्रशिक्षक हैं।
खुशी ठाकुर को बचपन से ही गीत संगीत और अभिनय का वातावरण मिला है। उनकी मां कुल्लू जिला की रहने वाली हैं। खुशी ठाकुर पिछले कुछ वर्षो से मुंबई में ही रह रही हैं। वह बहुत अभिनेत्री होने के साथ ही क्लासिकल डांसर भी हैं। इससे पहले खुशी ठाकुर कई हिमाचली, पंजाबी और अन्य वीडियो एलबम में अपनी आवाज के साथ ही अभिनय भी कर चुकी हैं। 2013 में उन्होंने सारेगामा की रिमिक्स वीडियो एलबम में कई गाने गाए हैं, जिसमें ये तो बताओ मेरे कौन हो गाने में उनकी आवाज और अभिनय को काफी तारीफ मिली थी। हालाकि इसके बाद अब जाकर उन्हें पहली बड़ी फिल्म में ब्रेक मिला है, जिसमें उन्होंने अपना पहला सोलो सांग गाया है।
लव के फंडे फिल्म 29 जुलाई का रिलिज होगी। उधर, खुशी ठाकुर कई नेशनल व इंटरनेशनल शो में भी परफोर्म कर चुकी हैं। इस वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश में हुए सेफई महोत्सव में भी विशेष रूप से स्टेज परफोरमेंस करीना कपूर के साथ दे चुकी हैं। उधर, खुशी ठाकुर का कहना है कि बचपन से उन्हें परिवार में गीत संगीत व अभिनेय का माहौल मिला है।
शिमला से अपनी शिक्षा पूरी करने के साथ मुंबई आकर पता चला है कि यहां कितना कंपीटीशन है, लेकिन कई वर्षो की मेहनत के बाद अब जाकर सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वह आज भी कमलेश सामनिया जी से गीत-संगीत की शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात गर्व है कि वह हिमाचली हैं और उन्हें मुंबई में हिमाचली प्रतिभा मनवाने का मौका मिला है।