मंडी (वी कुमार) : फिल्म अभिनेता सन्नी देयोल वीरवार को अपनी छुट्टियां मनाने के बाद वापिस मुंबई लौट गए। वापिस जाते वक्त सन्नी देयोल ने परिवार सहित मंडी के विस्को रिजार्ट में दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर मंडी के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। सन्नी देयोल के आने की किसी को कोई भनक नहीं लगी। जो लोग उस वक्त विस्को रिजार्ट में मौजूद थे उन्हें ही सन्नी देयोल के साथ मिलने का मौका मिल सका।
बता दें कि सन्नी देयोल हर वर्ष अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली जाते हैं और वह मनाली को अपना घर ही मानते हैं। जाते वक्त उन्होंने मंडी जिला के भांवला में अपने एक पूर्व कर्मचारी के रेस्टोरेंट का उदघाटन भी किया था। इसके बाद वह परिवार सहित मनाली चले गए थे।
करीब एक सप्ताह तक मनाली में रूकने के बाद वीरवार को उन्होंने मुंबई की तरफ अपना रूख कर लिया। विस्को रिजार्ट में जो लोग मौजूद थे उनके साथ सन्नी देयोल ने फोटो भी खिंचवाये।