Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 03 जुलाई : गुरू पूर्णिमा पर छोटी काशी मंडी में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। होटल कम्फर्ट में भी इस उपलक्ष्य पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचीन पद्धति के तहत हवन-यज्ञ कर पूर्णाहुति डालकर गुरुओं का आशीवार्द लिया गया। इस समारोह में विवेकानंद योग और संगीत साधना केंद्र के संस्थापक स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने विशेष रूप से शिरकत की। बता दें कि स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी पहले मंडी में रहते थे, लेकिन 15 वर्ष पूर्व यहां से पंचकूला चले गए थे। मंडी में दुर्गा पूजा पर जो भव्य आयोजन होता है उसे शुरू करने का श्रेय भी…

Read More

मंडी,03 जुलाई : पूर्व मंत्री एवं सदर से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा का कहना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड देश की जरूरत है और इसे लागू करने का यही सही समय है। यह बात उन्होंने सोमवार को मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। अनिल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए दिए अपने समर्थन को भी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि आज देश को इसकी जरूरत है। केंद्र की मोदी सरकार ने 9 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अनिल शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग उठाई है…

Read More

मंडी, 03 जुलाई : केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान प्रदेश में भी पूरी गति के साथ आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। देश भर में इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ 4 मार्च 2023 को एक एमओयू साईन किया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देश के 372 जिलों में अगले तीन वर्षों में इस अभियान को निरतंर चलाएगा।  हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों का इसमें चयन किया गया है जिसमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन…

Read More

मंडी, 02 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनावों की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। रविवार को मंडी सदर इकाई का गठन किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया पूरा महीना जारी रहेगी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी के संयोजक रजनीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई तक प्रदेश की सभी ब्लाक इकाईयों के चुनावों को संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 31 जुलाई तक सभी जिलों के नई कार्यकारिणियों का गठन करके नए जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।  अगस्त महीने के पहले सप्ताह में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नए अध्यक्ष का…

Read More

मंडी, 02 जुलाई : वन रैंक वन पेंशन पार्ट-2 की विसंगतियों के कारण खफा हुए पूर्व सैनिकों ने रविवार को देश भर में भूख हड़ताल की। जिला मुख्यालय पर स्थित सेरी चाणनी परिसर में भी सैंकड़ों पूर्व सैनिक भूख हड़ताल में शामिल हुए। वहीं हर उपमंडल और पंचायत स्तर पर भी इन भूख हड़तालों का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन हेत राम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 26 हजार पूर्व सैनिक, 6 हजार वीर नारियां और 21 हजार विधवाओं को सैन्य पेंशन मिलती है। लोकसभा और…

Read More

मंडी, 02 जुलाई : भारत सरकार की जाइका परियोजना न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिकी का एक साधन बन रही हैं बल्कि उनके पारंपरिक कार्यों को आधुनिक तरीकों से करवाकर आय को बढ़ाने का काम भी करती हुई नजर आ रही है। मंडी जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में शादी समारोह या फिर बड़े आयोजनों में टौर के पत्तों से बनी पत्तलों पर खाना परोसा जाता है। वन मंडल मंडी के तहत बहुत सी महिलाएं पीढ़ी दर पीढ़ी टौर के पत्तों की पत्तलें बनाने का पारंपरिक कार्य करती आ रही हैं। लेकिन जाइका परियोजना ने अब इनके पारंपरिक…

Read More

मंडी, 01 जुलाई : ज़िला पुस्तकालय में लगातार बढ़ रही पाठकों की तादाद को लेकर अब गांधी भवन ट्रस्ट ने गांधी भवन में ही बच्चों के लिए निशुल्क अध्ययन केंद्र खोलने का फैसला लिया है। सोमवार को इस अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करके इस शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी गांधी भवन ट्रस्ट मंडी की अध्यक्षा कृष्णा टंडन ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला पुस्तकालय में बच्चों को बैठने की समस्या पेश आ रही थी जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी इसको देखते हुए गांधी…

Read More

मंडी, 01 जुलाई : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali NH) को 6 मील के पास बड़े वाहनों के लिए दोतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस, प्रशासन, एनएचएआई और केएमसी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पूरी मेहनत के साथ डटे रहे। हाईवे (highway) को बड़े वाहनों के लिए दोतरफा बहाल कर दिया। एएसपी सागर चंद्र ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ब्लास्टिंग (Blasting) करके कुछ बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटा दिया गया है। इससे हाईवे पूरी तरह से बहाल हो गया है। रविवार को 11 से…

Read More

मंडी, 1 जुलाई : विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने राज्य सरकार से कॉस्ट डेटा की दरों को रिवाइज करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश पॉवर कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कॉस्ट डेटा की दरों में 40 से 45 फीसदी की कटौती कर दी है, जबकि महंगाई को ध्यान में रखते हुए इसमें हर वर्ष 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती थी। लेकिन बोर्ड प्रबंधन बढ़ोतरी के बजाय कटौती कर रहा है। इसके साथ ही इन्होंने बिल देने पर जीएसटी की…

Read More

मंडी, 30 जून : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali NH) पर मंडी जिला के 6 मील के पास कल चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक तीन से चार बार थोड़े-थोड़े समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक को रोका जाएगा। यह निर्णय आज एएसपी मंडी सागर चंद्र, एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर, एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों और केएमसी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण के बाद लिया गया।  एएसपी मंडी (ASP Mandi) सागर चंद्र ने बताया कि आज 11 से 12 बजे तक हाईवे पर…

Read More