Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 13 अप्रैल : मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत द्वारा लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ मनाली में की टिप्पणी के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस के कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग द्वारा चुनाव आयोग की गई शिकायत से भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। यह बात भाजपा मंडल की बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहीं। बता दें कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की भाजपा मंडल की पदाधिकारी बैठक मंडी में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी व उत्तर प्रदेश के पूर्व…

Read More

मंडी, 11 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा के लिए जो रक्षा सूत्र भाजपा मुम्बई से लेकर आए हैं। वह आने वाले समय में उनके लिए ही गले की फांस बनेगा। क्योंकि अभी तक कांग्रेस तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर रही लेकिन पूरा सोशल मीडिया उस सूत्र के तार-तार जनता के सामने रख रहा है। यह तंज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व मंडी जिला के धर्मपूर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर कसा। उन्होंने मंडी के गांधी भवन में एक पत्रकार…

Read More

मंडी, 10 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी माह में वर्चुअल रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए तीन मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन का शुभारंभ किया था। यह तीन वैन शिमला, हमीरपुर व मंडी जिला के लिए दी गई थी। लेकिन करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी वैन के माध्यम से मंडी जिला में टैस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। पिछले कई दिनों से जिला के जोनल अस्पताल में खड़ी यह टेस्टिंग वैन बिना दस्तावेज व चालक के धूल फूंक रही है। जिससे न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि लोगों को इस मोबाइल वैन के माध्यम से मिलने वाली…

Read More

मंडी, 09 अप्रैल : हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 अप्रैल 2024 मंगलवार से विक्रमी संवत 2081 यानी हिंदू नव वर्ष का आगाज हो गया है। हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर छोटी काशी मंडी में धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर के द्वारा ऐतिहासिक सेरी मंच पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम में 22 धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया, इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों…

Read More

मंडी, 09 अप्रैल : मंडी जिला की नाचन विधानसभा के विधायक विनोद कुमार ऑन ड्यूटी अधिकारी से उलझने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार विधायक मंडी पुलिस के एक अधिकारी के साथ उलझे हैं। मामला दो सप्ताह पूर्व का है, लेकिन पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कलंदरा तैयार करने के बाद मामला मीडिया में सामने आया है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कलंदरा कोर्ट को प्रेषित कर आगामी कार्रवाई की अनुमति मांगी है। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व धनोटू थाना के अंतर्गत आईटीबीपी अधिकारी के सम्मान संग…

Read More

मंडी, 09 अप्रैल : जनपद में मंगलवार को दो दर्दनाक सड़क हादसों में एक 6 वर्षीय बच्ची व जेसीबी चालक की मौत की मौत हो गई है।        पहले हादसे में सिराज क्षेत्र के बाली चौकी जीरो प्वाइंट में मंगलवार सुबह कार की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार भी सड़क पर पलट गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बंजार से औट की तरफ आ रही आल्टो जब जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो यहां पर ढाबा चलाने वाले…

Read More

मंडी, 9 अप्रैल : मंडी जिला के सुंदरनगर में स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कैंपस को 20 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। हाल ही में उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत पटेल यूनिवर्सिटी को जो 20 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई थी उसे इस कैंपस के सुदृढ़ीकरण पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि 20 करोड़ की ग्रांट से सुंदरनगर कैंपस को सुदृढ़ किया जाएगा। वहां पर आधुनिक सुविधाओं वाली लैब, लाइब्रेरी और रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। मंडी से कुछ कोर्स भी यहां शिफ्ट किए जाएंगे जिसमें…

Read More

मंडी,8 अप्रैल : जोगिन्द्रनगर के द्राहल में 34 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामले सामने आया है। घटना बीते रोज की है। घटना के बाद मायका पक्ष ने बेटी के ससुराल पहुंचकर खूब हंगामा किया। इस मौक पर मायका पक्ष ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के संगीन आरोप भी लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर मायका पक्ष को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू की। मौके पर मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर व सैनिक पति को…

Read More

 मंडी, 08 अप्रैल : मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा गौ-मांस खाने को लेकर मचे राजनीतिक बवाल के बीच खुद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने लिखा कि मैं किसी भी तरह का गौ-मांस व रेड मीट नहीं खाती हूं। यह बहुत ही शर्मनाक है कि मेरे बारे में इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। गौमांस को लेकर इस तरह की अफवाहें फैलकर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। जबकि मैंने दशकों से यौगिक व आयुर्वेदिक जीवन शैली…

Read More

मंडी, 7 अप्रैल : पिछले कल यानी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर मंडी में भाजपा की तरफ से बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली के बाद बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन चालान रिसीव हुए। इस पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाराजगी जताई है।        आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनसे इस विषय को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अनावश्यक रूप से चालान काटे गए हैं, जिसकी जरूरत नहीं थी। उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक दबाव की आशंका जताई है। उन्होंने कहा…

Read More