Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 17 अप्रैल : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ जैसे सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के पद खाली रखे जाने व होने के लिए बीजेपी नेता नारायण सिंह ने स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की। गत नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक से 1 हजार से कम वोट से हारे नारायण सिंह ने स्थानीय छोटे कर्मचारियों को चंबा व कांगड़ा तक तबादला किया जाने का आरोप लगाया। नारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों…

Read More

संगड़ाह, 16 अप्रैल : खलोग देवता मंदिर पीड़ियाधार में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा रविवार से शुरू हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब 15 पंचायतों के भक्तों ने पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ व कलश यात्रा निकाली। बता दें कि आज से सात दिनों तक यहां पर भक्ति की बयार बहेगी। पहले दिन इस भव्य मंदिर में वैदिक मंत्र के उच्चारण और हवन सामग्रियों की आहुति देने से वातावरण भक्तिमय बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां आकर श्रद्धा भक्ति के साथ खलोग देवता के मंदिर में नतमस्तक कर आशीवार्द लिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीड़ियाधार की…

Read More

संगड़ाह, 8 अप्रैल : आखिरकार, लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने संगड़ाह बीडीसी पर कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद पर बोगधार के शामरा गांव के तजेंद्र कमल पुत्र सत्यपाल व उपाध्यक्ष पद पर जामूकोटी के खालाक्यार के चतर सिंह पुत्र लायक राम निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। दिलचस्प ये है कि भाजपा ने भी अंतिम समय तक दम दिखाया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 17 में से 9 वोट हासिल हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 10 मत प्राप्त हुए। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। 24 मार्च…

Read More

संगड़ाह, 7 अप्रैल : संगडाह-हरिपुरधार मार्ग पर डोम के बाग़ में एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में टिप्पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। चालक की हालत ठीक बताई जा रही है। हादसा वीरवार रात करीब 2:30 बजे उस समय पेश आया जब डोम के बाग़ से एक टिप्पर (Applied For) हरिपुरधार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डोम के बाग़ के समीप टिप्पर अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना में टिप्पर में सवार वीरेंद्र (29) निवासी पनोग ने…

Read More

संगड़ाह, 4 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के ‘संगड़ाह’ में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो (State Vigilance and Anti Corruption Bureau) की टीम ने विकास खंड कार्यालय (BDO) में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE ) प्रदीप कुमार शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता द्वारा खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। ग्राम पंचायत के उप प्रधान सतपाल तोमर की शिकायत पर ही विजिलेंस ने ये कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता के आरोपों की पड़ताल के बाद विजिलेंस की…

Read More

नाहन, 4 अप्रैल : खण्ड विकास अधिकारी संगडाह ने सूचित किया है कि उनके विकासखंड की ग्राम पंचायतों में दो ग्राम रोजगार सेवकों के पद संविधा के आधार पर भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक बीडीओ कार्यालय संगडाह में आवेदन कर सकते हैं।  पद के लिए उम्मीदवार 10 जमा दो पास होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य है। आयु 1 जनवरी 2020 को 18 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल का रहने वाला हो और उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।…

Read More

संगड़ाह, 31 मार्च : नौहराधार, हरिपुरधार व गताधार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्षेत्र के कई इलाको में पिछले 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से दर्जनों गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। नौहराधार के बोगधार, पिडियाधार, सेर तंदूला, गवाही भुजोंड आदि पंचायतों में पिछले करीब 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद है। हरिपुरधार व पनोग के बीच पड़ने वाले दर्जनों गांव में पिछले तीन दिन से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना…

Read More

संगड़ाह, 31 मार्च : पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के मंसूबों पर पानी फिर गया है। दरअसल, कांग्रेस भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करवाने में असफल रही थी। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को चुनाव निर्धारित हुआ था। लेकिन, कोरम पूरा न होने की वजह से चुनाव 8 अप्रैल तक टल गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने ही चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। बीडीसी की सियासत को गर्माए करीब एक…

Read More

संगड़ाह, 30 मार्च : विकासखंड संगड़ाह में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को तय है। 24 मार्च को अध्यक्ष मेला राम शर्मा और उपाध्यक्ष मदन सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के तेजिंद्र कमल को फ्रंट रनर माना जा रहा था। इसी बीच युवा कांग्रेस ने दिल्ली से उन युवा नेताओं को पदों से हटाया है जो युवा कांग्रेस के राहुल गांधी की रैली में हिस्सा लेने नहीं गए थे। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तजेंद्र कमल को भी पद से हटाया गया। ये अलग बात है कि कांग्रेस…

Read More

नाहन, 30 मार्च : सिरमौर भाजपा ने हरिपुरधार के बलबीर ठाकुर को पार्टी में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने नव नियुक्त जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर को पत्र के माध्यम से प्रेषित की है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बलबीर ठाकुर नव दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। साथ ही संगठन व पार्टी कार्य को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पार्टी अध्यक्ष ने नियुक्ति की जानकारी राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा को भी दी है।…

Read More