Author: MBM News

मंडी (एमबीएम न्यूज) : ब्यास नदी में पंडोह बांध से सिल्ट छोड़े जाने से मंडी पेयजल योजना बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में बुधवार को मंडी शहर में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य के सहायक अभियंता मंडी रजनीश ओंकार ने बताया कि ब्यास नदी में भारी मात्रा में गाद आ जाने से पड्डल में ब्यास नदी किनारे स्थित पंप बंद हो गया है। पंप के बंद होने से मंगलवार को पानी नहीं उठाया जा सका और ऐसे में मंगलवार को भी पेयजल की सप्लाई बाधित हुई है। बुधवार को पूरा दिन पानी नहीं सप्लाई हो…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : नशे की हालत में दो युवकों सोनू व मोनी ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना बीती रात उस वक्त की है जब दिलबाग सिंह अपने घर लौट रहा था। घटना में पीडित को आंख पर चोटें आई है इस कारण चार टांके भी लगाए गए है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी शिनाख्त सोनू व मोनी के तौर पर की गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि पुरानी रंजिश की वजह से नशे की हालत में आरोपियों ने दिलबाग सिंह पर हमला किया।…

Read More

नाहन  (एमबीएम न्यूज) : द ग्रेट इंडिया रन में दौड रहे हिमाचली बेटे सुनील शर्मा अब युवाओं के बीच खासी पहचान बना चुके है। शर्मा की हौंसला अफजाई के लिए मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय संगडाह में अनूठा नजारा देखने को मिला। करीब 150 स्टूडेंटस ने पेपर बोर्ड पर सुनील के नाम का एक-एक अक्षर उठाकर शब्दमाला बनाई।       संगडाह की ही माईना पंचायत के रहने वाले सुनील अब देश के नामी लंबी दूरी के धावकों में से एक बन चुके है। छात्रों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने में कॉलेज के प्रोफेसर अमन वालिया के अलावा राजीव शर्मा व…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल अंब के तहत सूही  गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत सूही में रह रहे नेपाली मूल के लक्ष्मण ने सोमवार रात को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे हालत बिगडऩे पर अंब अस्पताल लाया गया। अस्पताल में तैनात डा. अशोक ने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर किया गया है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : शिमला में भारी बारिश का कहर जारी है। मंगलवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। छोटा शिमला थाना अंतर्गत मैहली इलाके में एक चार मंजिला भवन भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों की संपति नष्ट हो गई। इस भवन का पहले से गिरने का अंदेशा था, लिहाजा इसमें रहने वाले लोगों ने तीन दिन पहले ही भवन को खाली कर दिया था। मंगलवार शाम यह भवन अचानक गिर गई। यह भवन कांट्रैक्टर कल्याण का बताया जाता है कि इसका मलबा साथ में सटे भवनों पर…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : मेडिकल की छात्रा तिष्या रक्षिता ने कुल्लू वैली स्कूल रामशिला से बारहवीं की पढाई पूरी करने के पश्चात मुम्बई विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त Mass com के अंर्तगत अभिनय व मार्शल आर्टस में डिप्लोमा प्राप्त किया। तत्पश्चात सेंट बीड्स काॅलेज शिमला में Bio Technology  विषय में प्रवेश लिया। नई छात्राओं के लिए वहां वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें की कुल 130 छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और तिष्या ने अभिनय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मुम्बई में तिष्या के प्रशिक्षक परवेज खान थे। जिन्होने कई बाॅलीवुड फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रमोशन के बाद परमजीत सिंह को मुख्यमंत्री के अवर सचिव के पद पर नियुक्ति दी है। वहीं राजेश शर्मा को प्रमोशन के बाद कृषि विभाग में यहीं पद दिया गया है। सनद रहें कि सोमवार को सरकार ने अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत दोनों अधिकारियों को पदोन्नति देने की अधिसूचना जारी की थी।        सरकार ने युवा सेवा एवं खेल विभाग की अवर सचिव पुष्पा लता सिंघा को अवर सचिव (एसएडी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। महिला आयोग की सदस्य सचिव रीमा कश्यप को सरकार ने अल्पसंख्यक वित्तीय व…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण विनय कुमार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिरमौर जिला में जो संपर्क सड़के भारी वर्षा व भू-स्खलन के कारण बन्द हो गई है उन्हें युद्धस्तर पर खोला जाए ताकि वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होने के साथ साथ किसानों की नकदी फसल समय पर मण्डी तक पहूंच सके ।          उन्होने विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा दिन रात कार्य करके जिला की प्रमुख व कुछ सम्पर्क सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है जबकि बंद पड़ी सम्पर्क सड़कों को खोलने…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : भ्रष्टाचार के दलदल में धंस चुकी वीरभद्र सरकार की काली करतूतों का चिट्ठा चार्जशीट के जरिए प्रत्येक मंडल स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसी तरह जिला व प्रदेश स्तर पर भी इस तरह की एक चार्जशीट बनाई जाएगी।          भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने पत्रकार बार्ता में कहा कि भाजपा जल्द प्रदेश में वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ के नारे से जनआंदोलन शुरू करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर कांग्रेसमुक्त भारत का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : काँगड़ा जिला प्रशासन द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे ‘कांगड़े दी मुन्नी’ अभियान को सफल बनाने में आम जन भी अपने-अपने स्तर पर सहयोग देने में लगे हैं।      नगरोटा बगवां के रहने वाले समाजसेवी सुनील शर्मा के सपुत्र संचित कुमार, ने अपनी पहली कमाई 5 हजार रूपये की राशि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान व रैडक्रास सोसायटी को प्रदान की। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में उक्त राशि का चैक जिलाधीश को भेंट किया। संचित एमबीए कर रहे हैं और गत दिनों छुट्टियों के दौरान उन्होंने जनरल इंश्योरेंस में काम किया। इस…

Read More