Author: MBM News

चंबा (एमबीएम न्यूज) : साल खड्ड में नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बहे तीन लोगों का बुधवार को भी कोई पता नही चल पाया। घटना के बाद से जिला प्रशासन इन लोगों की तलाश कर रहा हैं। लेकिन, अभी तक प्रशासन को सफलता नही मिली हैं।            जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे  विजय कुमार पुत्र राम लाल, बिटटु कुमार पुत्र प्रकाश चंद व रवि कुमार पुत्र दया राम (सभी निवासी गांव बनियाग के थे) गाड़ी में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन, गलीघार के समीप गाड़ी साल खड्ड…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज) : बुधवार सुबह करंट लगने से एक व्यकित मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान औंकार सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र 29 साल गांव भूजल डाकखाना खरगट हुई है  । मृतक को पीएचसी समोट मे लाया गया। पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो को सौपं दिया । पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रही है । मामले की पुष्टि एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने की हैंं।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों तथा पैंशनरों को पांच प्रतिशत अंतरिम सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।           प्रदेश के वित विभाग द्वारा इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये अंतरिम सहायता अगस्त माह के वेतन तथा पैंशन में सभी कर्मचारियों को मिलेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने बताया कि इससे प्रदेश सरकार को 300 करोड़ रूपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा।अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि अंतरिम राहत की राशि को मूल वेतन का…

Read More

रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : हिमाचल प्रदेश का युवा आईपीएस अधिकारी रोहित मालपानी ने  बुधवार को जिला किन्नौर पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। इस से पूर्व शिमला व हमीरपुर में अपने सेवाएं दे चुके वर्ष 2012 बैच के अधिकारी रोहित मालपानी ने पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने के बाद किन्नौर मीडिया  से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि शोगठोंग परियोजना में चल रहे आंदोलनों में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उन की पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही किन्नौर में कानून व ट्रैफिक व्यवस्था  को सही बनाने के साथ विशेष कर ड्रंक एंड ड्राईव के मामलो को कडाई से रोका जाएगा। उन्होने कहा कि जिला में जिन स्थानों पर आवश्यकता होगी गश्त…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : जिला भाजपा सुंदरनगर अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने कहा कि ग्राम पंचायत धवाल के ऐहण गांव में पिछले डेढ़ साल से सड़क बंद पड़ी हुई है। इस सड़क को खुलवाने में सरकार और स्थानीय विधायक विफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि ऐहण गांव के लिए यह एक मात्र सड़क है, लेकिन आज दिन तक इस सड़क को शुरू नहीं किया जा सका है। यह सड़क पिछले डेढ़ साल पहले कोल डैम के जल भराव के कारण भूस्खलन होने से टूट गई थी। सड़क को टूटे हुए डेढ़ साल का अरसा बीत चुका है। लेकिन तब से…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): शहर में नशे के कारोबार की पुलिस ने कमर तोड दी है। यहां तक कि शहरवासियों ने थाने में पहुंचकर एसपी का इस कार्रवाई पर थैंक्स किया। दीगर है कि पुलिस ने बीती रात माँ-बेटे समेत तीन को नशे की खेप समेत गिरफ्तार किया था। बुधवार दोपहर यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी सौम्या सांबशिवान ने नशे के कारोबारियों की पृष्ठभूमि से जुडे जो खुलासे किए वो चौंकाने वाले थे। इस दौरान डीएसपी भीष्म ठाकुर के अलावा थाना प्रभारी अशोक चौहान भी मौजूद थे। यह भी बात सामने आई है कि मुख्य सरगना अतुल ही अन्य जिलों में…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : अम्ब कस्बे के ऊना रोड पर स्थित कृष्णा नर्सरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद महिला को अम्ब अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।           बताया जा रहा है कि कुठियाड़ी की भोला देवी पत्नी साली राम दो दिन पहले घर से संत मंदिर अम्बोटा गई थी। आज सुबह कृष्णा नर्सरी के समीप तीन बजे भोला देवी को किसी ने खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। भोला…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : क्षेत्र के गांव झलेड़ा में बाईक  व साईकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़ता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।                             जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रैंसरी निवासी रमन व रवि बाईक पर सवार होकर झलेड़ा के समीप जा रहे थे कि अचानक ही साईकिल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में रमन, रवि…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा) : प्रदेश की खूबसूरत बाला निकिता शर्मा को देश भर के 18 खूबसूरत चेहरों में जगह मिली है। दरअसल एमटेक की पढाई कर रही 21 वर्षीय निकिता का चयन Miss India (Creative) में हुआ है। 2015 में मनाली में आयोजित मिस नेशनल विंटर कार्निवाल क्वीन रह चुकी निकिता ने इस साल अपनी बीटेक की पढाई पूरी की है। मूलत: शोघी की रहने वाली निकिता इस बात से बखूबी वाकिफ है कि ग्लैमर की दुनिया का लंबा समय नहीं होता। लिहाजा निकिता शर्मा अपनी पढ़ाई से भी कोई समझौता नहीं करना चाहती।            22 फरवरी 1995…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : वाइड लाइफ अब ऑनलाइन होने जा रहा है। विभाग द्वारा हमीरपुर वाइल्ड लाइफ की एक अलग वैबसाइट बनाई गई है। इस वैबसाइट पर हमीरपुर वाइड विंग से जुडी तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। विभाग की माने तो वैबसाइट का पोर्टल तैयार कर लिया गया है, तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के उपंरात वैबसाइट को लॉच कर दिया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वैबसाइट को बनाने का कार्य धर्मशाला में स्थित वाइड विंग को सौंपा गया था। जिसे की पूरा कर लिया गया है। हमीरपुर वाइल्ड लाइफ के डीएफओ डा.नितिन पाटिल ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रकिया के…

Read More