Author: MBM News

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : जिला में भी चुनावी सरगर्मिया तेज होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तिरंगा झंडा यात्रा में मंडी लोक सभा सांसद राम स्वरूप शर्मा स्वंय बुलेट मोटर साईकिल चला कर पार्टी समर्थकों के साथ रिकांगपिओ पंहुचे। रैली का मुख्य मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। भाजपा की इस तिरंगा झंडा यात्रा रैली में पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भावानगर से रिकांगपिओ तक मोटरबाइक पर सवार हो कर रैली निकाली।           सांसद राम स्वरूप शर्मा ने रिकांगपिओ चौक…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : नादौन शहर में ब्यास नदी के किनारे ध्यानू भक्त मार्ग जोकि एक मनोरम स्थल है, आजकल असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर स्कूल व कॉलेज से भागे मजनू, बाइकों पर स्टंट दिखाने व नशे में धुत विद्यार्थियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। वैसे तो यह स्थल ब्यास नदी के किनारे सैरगाह है लेकिन दोपहर ढलने के बाद शाम तक यह स्थल उपद्रवी तथा असामाजिक तत्वों का डेरा बन जाता है।           लोगों ने कहा कि ऐसे समाज विरोधी तत्वों के यहां कभी भी कोई बड़ी घटना घट…

Read More

 ऊना ( एमबीएम न्यूज़ ) : भाजपा द्वारा विस चुनावों में 60 प्लस का दावा जताने के सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह चुप्पी साध गए। करीब छह सेकेंड तक कोई जबाव न देने के बाद सिर्फ इतना ही बोल पाए कि काफी तदाद में सीटे जीतेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह अंब के ठठ्ल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।           सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार को  चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान सीएम ने क्षेत्र में करोडो रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए। इस अवसर पर सीएम के साथ उद्योग…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज) : दो सगी बहनों ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन निशानेबाजी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रोहड़ू में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में दो सगी बहनों सुष्मिता व तमन्ना के हुनर को देखकर हर कोई दंग रह गया। सुष्मिता ने इस स्पर्धा में गोल्ड तथा तमन्ना ने रजत पदक जीत कर न सिर्फ सोलन का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है,बल्कि दोनों ही बहनों का चयन प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये दोनों बेटियां अब दिल्ली में नवंबर 2017 के प्रथम सप्ताह में होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपना…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के कून गांव में सिंचाई योजना के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई। इस कारण किसानों के खेत प्यासे रह गए। विधायक डा0 राजीव बिंदल ने जनस्वास्थय व सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव से उच्च स्तरीय जांच मांगी है।         आरोप है कि इस योजना में 41 एचपी व 80 एचपी की मोटरें लगाकर 150 एमएम मोटी पाईप से सप्लाई करने का प्रावधान रखा गया था। लेकिन योजना में 15 एचपी व 30 एचपी मोटरों का इस्तेमाल हुआ है। इसका खुलासा सुभाष चंद पुत्र सतीश चंद द्वारा ली गई…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : पुलिस थाना के तहत अरनियाला गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगदीश (35) पुत्र शमशेर सिंह निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी सुदर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।              जानकारी के अनुसार जगदीश ने बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना  स्थल पर पहुंचकर परिजनों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। जगदीश मर्चेंट…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर एएसआई व एसआई स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह तबादले तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों के हुए हैं।        पुलिस थानों व बटालियनों में तैनात अधीक्षकों को तबादलों से संंबंधित सूचना दे दी गई है। डीजीपी द्वारा जारी आदेशों में एनजीओ ग्रेड के 396 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : गगरेट मुख्य मार्ग के गांव ईसपुर में 2 वाहनों की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वही मौके पर पहुंची पंडोगा पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।         प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात लगभग 11 बजे ईसपुर गांव में अचानक 2 वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गांव गुगलैहड़ निवासी प्रदीप कुमार अपने चाचा चाची को चंडीगढ़ के पीजीआई से लेकर गांव की ओर जा रहा था कि अचानक…

Read More

नाहन (रेणु कश्यप) : चाइल्ड लाइन की तीन बालाएं अगर हिम्मत नहीं दिखाती तो दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई मासूम को गर्भपात के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचा दिया जाता। करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सीमापार ले जाने से रोका गया।       दरअसल बात 10 सितंबर सुबह शुरू हुई। चाइल्ड लाइन की समन्वयक तारा, टीम सदस्य विनिता व सुमन को एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि मासूम गर्भवती बच्ची को उत्तर प्रदेश में गर्भपात के लिए ले जाया जा रहा है। तडक़े ही टीम सक्रिय हो चुकी थी। बस स्टैंड पर श्री रेणुका…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : शहर के डॉ. वाईएस परमार कॉलेज के मुख्य गेट पर दोपहिया वाहनों का जमावड़ा लग रहा है।हालांकि इस गेट से वाहन भीतर प्रवेश नहीं करते हैं, लेकिन तिमारदारों को बाजार जाने व दवाएं लेने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है।      पाठकों ने तस्वीरें भेजते हुए ट्रैफिक पुलिस से इस दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।

Read More