रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : जिला में भी चुनावी सरगर्मिया तेज होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तिरंगा झंडा यात्रा में मंडी लोक सभा सांसद राम स्वरूप शर्मा स्वंय बुलेट मोटर साईकिल चला कर पार्टी समर्थकों के साथ रिकांगपिओ पंहुचे। रैली का मुख्य मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। भाजपा की इस तिरंगा झंडा यात्रा रैली में पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भावानगर से रिकांगपिओ तक मोटरबाइक पर सवार हो कर रैली निकाली।
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने रिकांगपिओ चौक पर ठाकुर सेन नेगी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता करते सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि आज देश की भागडोर ऐसे नेतृत्व के हाथ में है जिस का डंका पपूरी दुनिया मानने लगी है। हाल ही में चीन जैसे देश को भी डोकलांग से अपने पैर पीछे करने को मजबूर होना पडा। शर्मा ने कहा कि किन्नौर में राष्टीय उच्च मार्ग-5 की स्थिती अब अच्छी होने लगी है। किन्नौर में एनएच-5 सडक के रख रखाव के लिए केन्द्र सरकार की ओर से अब तक अरबों की राशि जारी की है ताकि सीमाओं को जोडने वाली सडक को बेहतर किया जा सकें।
उन्होने बताया कि एनएच-5 को बेहतर करने के लिए वांगतू से पवारी तक 40 करोड रूपए व्यय किया जा रहा है। इसी तरह चौरा से वांगतू तक 30 करोड रूपए व्यय करने के साथ-साथ उरनी ढांक में सतलुज नदी पर 8 करोड 20 लाख रूपए की लागत से दो पूलों का निर्माण किया गया। इसी तरह उरनी ढांक में एक भूमिगत सडक के निमार्ण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए एनएच विभाग को 50 लाख रूपए जारी किए गए है ताकि उरनी ढांक में भूमिगत सडक का निर्माण किया जा सकें।
उन्होने बताया कि इसी तरह पवारी से चीन सीमाओं तक सडक को चौडा करने व पक्का करने के लिए भी प्रर्याप्त धन राशि बीआरओ के माध्यम से व्यय किया जा रहा है। शर्मा ने किन्नौर जिला में एनएच की स्थिती सुधारने के लिए अरबों की राशी जारी करने पर केद्रिंय सरकार का धन्यवाद किया।