Author: MBM News

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत निकटवर्ती हरमंदिर गांव निवासी महिला ने अपने पति पर लकड़ी के गठ्ठे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला को लहूलुहान अवस्था में नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है उसके सिर, बाजू व टांग पर गंभीर घाव हैं।         पीडि़ता 35 वर्षीय अंजना ठाकुर पत्नी गुरदेव सिंह ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में कहा है कि वह दो सड़का गांव के पास अपना ढाबा चला कर परिवार का पेट पाल रही है। सोमवार सुबह जब वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थी तो…

Read More

मंडी (वी कुमार): अपनी सादगी के लिए जाने जा रहे सीएम जय राम ठाकुर को अभी तक सीएम साहब सुनने की आदत नहीं पड़ी है। जब भी उनके साथ काम करने वाले कर्मी सीएम साहब कहते हैं तो वह बगले झांकने लग जाते हैं कि किसे कहा जा रहा है। बाद में उन्हें याद आता है कि यह तो उन्हें ही कहा जा रहा है। इस बात को सीएम जय राम ठाकुर ने मजाकिया अंदाज में सराज विधानसभा क्षेत्र के धरोट गांव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा।         जय राम ठाकुर ने कहा कि अभी…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): हैदराबाद में आयोजित 65वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता पर हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने कब्जा जमा कर गोल्ड मैडल जीता था। इसी टीम की दो महिला खिलाड़ियों ललिता( सिरमौर) व सारिका(मंडी) ने आज शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।      पुजारी सौरभ शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को विधिवत पूजा अर्चना करवा कर मां ज्वाला का आशीर्वाद दिलवाया। मंदिर अधिकारी द्वारा दोनों खिलाड़ियों को मां की चुनरी और ज्वाला मां की तस्वीर भेंट की गई। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि इस पवित्र स्थान पर आ कर उन्हें काफी अच्छा लगा और साक्षात ज्योतियों के दर्शन कर…

Read More

नाहन (मोक्ष शर्मा/दीक्षा कश्यप): 34 साल के युवा आईएएस अधिकारी ललित जैन ने सोमवार को बतौर डीसी पहली पारी शुरू कर दी है। कार्यभार संभालते ही मीडिया से मुखातिब हुए। अपनी प्राथमिकताएं कम गिनवाई, बल्कि मीडिया से सिरमौर से जुड़ी समस्याओं व मुद्दों का फीडबैक लिया। बताया, खुद भी पत्रकार रहे हैं। साथ ही पिता भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।        उपायुक्त को बताया गया कि शहर एक हैरीेटेज कस्बा है, लेकिन इस विरासत को नहीं संजोया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर में महिला पुस्तकालय एक अनमोल धरोहर है,…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): राजनीति भी गजब चीज है। मगर ऐसा तो नहीं होता कि सरकार भाजपा की बने और स्थानीय विधायक भी सत्तारूढ़ राजनीतिक दल का हो। सरकार में तीसरी बार विधायक बने सुखराम चौधरी को कोई अहम ओहदा न मिले और कांग्रेस आंदोलन करने का ऐलान कर दे। सुनने में कुछ अटपटा लग सकता है, लेकिन हकीकत में कुछ ऐसा ही है।         सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी ने एक पत्रकारवार्त्ता की। नौटी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय विधायक की अनदेखी की गई तो कांग्रेस चौधरी के साथ…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल नादौन के अंतर्गत चोडू गांव की महिला तारो देवी की ब्यास पुल से छलांग लगाने पर हुई मौत के मामले में मृतका के पति मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को स्थानीय सब जज कोर्ट में पेश किया था, जहाँ उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।         काबिले गौर है कि मृतका के मायके वालों ने उसके पति तथा ससुराल वालों पर मारपीट करके प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था।

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 543 के तहत हॉर्टीकल्चर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसके लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। 543000035 543000181 543000201 543000232 543000257 543000294

Read More

पावटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ): मुख्य बाजार में बनी सड़क के निर्माण में धांधलीयों की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को विजिलेंस विभाग की टीम व पीडबल्यूडी  के कर्मचारियों ने मुख्य बाज़ार की सड़क के सैंपल एकत्र किए। जिन्हें जांच के लिए जुंगा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दरअसल इस मामले में शहर  के आरटीआई एक्टिविस्ट सीएम मधुर ने सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत की थी।       करीब एक साल पहले  मुख्य बाजार में लोकनिर्माण विभाग  ने ठेकेदार के माध्यम से सड़क को पक्का करने का काम किया था। लेकिन कुछ ही दिनों…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को दो नए स्थाई जज मिल गए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने सोमवार को नवनियुक्त जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए जजों में संदीप शर्मा और सीबी बारोवालिया शामिल हैं।       इससे पहले ये दोनों हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश थे। शपथ ग्रहण के दौरान हाई कोर्ट के न्यायाधीश, बार काउंसिल के पदाधिकारी, महाधिवक्ता, अधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता व उप महाधिवक्ता उपस्थित रहे।       जस्टिस सीबी बारोवालिया को लंबे अनुभव के बाद साल 2016 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना कालाअंब के तहत एक ट्रक चालक द्वारा अपने ही कंडक्टर को कुचलने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को कालाअंब के एक उद्योग में कंडक्टर गाड़ी बैक करवा रहा था कि तभी ट्रक ड्राइवर से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह कंडक्टर को कुचलती हुई दीवार से जा टकराई।         पुलिस थाना कालाअंब में उद्योग के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात को एचआर 73-1704 ट्रक नंबर फैक्ट्री से सामान लोड करके दूसरी फैक्ट्री में उतारने गया था।…

Read More