Author: MBM News

मंडी(वी कुमार): जयराम ठाकुर की सरकार को कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके तेजतर्रार नेता जीएस बाली ने समर्थन दिया है। जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश की कोई भी सरकार बगैर लोन के नहीं चल सकती, लिहाजा  इस विषय पर बोलना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर समय देने की जरूरत है।   बाली ने कहा कि वो  सरकार पर कम से कम 6 महीनों तक कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। यह बात उन्होंने कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने से पहले पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। इस अधिवेशन में जीएस बाली सबसे अंत में पहुंचे। उन्होंने बताया…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा):  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत शुक्रवार सांय पालमपुर में होली उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पालमपुर के होली उत्सव ने अपनी पारंपरिक भव्यता के कारण एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।    उन्होंने कहा कि होली भाईचारे की भावना को बढ़ाने में मदद करती है, जहां सभी लोग मतभेद भुलाकर इस उत्सव को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव पुराने रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देेते हैं और भाईचारे के बंधन को मजबूती प्रदान करने में मददगार होते हैं।     उत्सव की…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज): सुजानपुर होली मेले के उत्सव पर एक शराबी के हुड़दंग मचाने के दौरान मीडिया कर्मी द्वारा वीडियो बनाने पर आयोजक भडक़ उठे और धमकाने पर उतर आए। हुआ यूं कि सुजानपुर में होली उत्सव चल रहा था। इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अचानक एक शराबी कहीं से आ गया।        कुश्ती में खलल डालने पर आयोजक गुस्से में आ गए। वहां तैनात खाकी ने शराबी को वहां से हटाते हुए उस पर लात-घूंस बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही शराबी को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगे। इसी दौरान एक कैमरामैन ने वीडियो बनाना शुरू…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): मेलों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों व विक्रेताओं को खाद्य पदर्थों की स्वछता एवं गुणवत्ता के प्रति जागरूक करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में अनोखी शुरुआत की गई है। इस मुहिम के लिए फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल लैब शुरू की गई है।      फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील वैन स्थित लैब में खाने पीने की वस्तुओं के नमूनों की गुणवत्ता और मानकों की प्रारंभिक जांच करने की सुविधा उपलब्ध है। केंद्रीय  स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हिमाचल को इस तरह की दो आधुनिक लैब दी गई हैं,…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): भारतीय सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना मे भर्ती 3 मई से 9 मई तक रामपुर बुशहर मे होगी। यह भर्ती सेना मे सैनिक सामान्य डयूटी सैनिक ट्रेडमैन, सैेनिक तकनीकी और सैनिक लिपिक पदो के लिए होगी।        सैनिक भर्ती कार्यालय शिमला के कर्नल विकास गुप्ता ने कहा कि भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर आमंत्रित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि आनॅलाईन पंजीकरण 4 मार्च से शुरू होगा तथा आखिरी 17 अप्रैल तक होगी। भर्ती मे कोई…

Read More

मंडी (वी कुमार): शनिवार को मंडी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें सह प्रभारी रंजीता रंजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे।      इस अधिवेशन में न तो प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे पहुंच सके और न ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आ सके। वीरभद्र सिंह के अधिकतर समर्थक भी इस अधिवेशन से दूर ही रहे। अधिवेशन में केंद्र सरकार के अब तक के कार्यकाल को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह…

Read More

संगड़ाह(एमबीएम न्यूज़ ): प्रमोटर्ज आफ सोशल कल्चर हेरिटेज संगठन द्वारा  संगड़ाह उपमंडल  से संबंध रखने वाले अल्ट्रा  मैराथन  धावक सुनील शर्मा को आगामी 4 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के चुनिंदा लोगों को नवाजा जाएगा। हाल ही में संगठन के अध्यक्ष नरेश कुमार व निदेशक धर्म सिंह द्वारा इस बारे सुनील शर्मा को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। गौरतलब है कि गत माह ब्राजील में आयोजित 135 मील की मैराथन को क्वालीफाई कर चुके सुनील शर्मा इससे पूर्व द  ग्रेट इंडिया रन, दिल्ली स्टेडियम रन, कारगिल इंटरनेशनल…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मास के मेलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 250 पुलिस व होमगार्ड के जवानों की विशेष फोर्स तैनात की जाएगी। इस फोर्स में पुलिस के 100 जवान व होमगार्ड के 150 जवान मौजूद रहेंगे। पुलिस विभाग व मंदिर न्यास का सुरक्षा व्यवस्था पर तीसरी आँख का भी विशेष पहरा रहेगा। पुलिस विभाग व मंदिर न्यास ने इसके लिए 65 कैमरे स्थापित किए है। पुलिस विभाग…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : जिले के दुर्गम इलाके डोडरा क्वार के डोडरा गांव में आग ने भीषण तांडव मचाया। आग लगने से गांव के 8 घर राख हो गए हैं। आगनजी में गांव वाले हताहत तो नहीं हुए, लेकिन कई मवेशियों के ज़िंदा झुलसने से मौत हो गई।          आगजनी की यह घटना बीती रात 2 बजे के करीब हुई। गांववालों को इसका पता आज तड़के लगा, क्योंकि गांव के सभी लोग रात भर गांव के ही समीप लगने वाले एक स्थानीय मेले में व्यस्त थे। इस अग्निकांड में 155 भेड़-बकरियां, चार गाएं और चार बैल व…

Read More

अर्की (शहनाज़): थाना बागा के अंतर्गत देर रात (एचपी11-5214) ट्रक पाथा के पास गहरी खाई में गिर गया है। इसमें ट्रक चालक धनपत पुत्र लच्छीराम गांव सुखन डाकघर दानोंघाट तहसील अर्की जिला सोलन की मृत्यु हो गई है।      हादसे में अन्य रूपलाल पुत्र हरि सिंह गांव लोरआखर कपाई बल्ह जिला मंडी को गहरी चोट आई है, जिसे आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। मृतक चालक धनपत का पोस्टमार्टम आज अर्की अस्पताल में करवाया जाएगा।    पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित शर्मा ने की है।

Read More