Author: MBM News

शिलाई (एमबीएम न्यूज): तीन भाईयों द्वारा कॉलेज की छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया गया। युवती के भाई ने जब तीनों युवकों से बात करनी चाही तो पीडि़ता के भाई को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन शुरू कर दी है।        टिम्बी के रहने वाले यशपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह जब वह बहन के साथ टिम्बी की तरफ जा रहा था तो कांडो पहुंचने पर रामभज, सुन्दर सिंह व अनिल पहले से ही वहां मौजूद थे। यशपाल ने तीनों से पूछा कि उन्होंने बहन का फर्जी फेसबुक…

Read More

राजगढ़(एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उपमंडल क्षेत्र से 235 ग्राम चरस व 301 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात को पुलिस टीम ने एक वाहन की सनोरा में तलाशी ली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वाहन में अफीम व चरस की सप्लाई की जा रही है।        पुलिस ने ज्योति स्वरूप पुत्र किशनचंद आयु 35 वर्ष चरस अफीम बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से 235 ग्राम चरस 301 ग्राम अफीम भी बरामद की गई।…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : हिमाचल प्रदेश में मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम करने वाले मजदूर आज तक आर्थिक शोषण का शिकार होते रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले कई सालों से मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी मात्र 179 रूपए तक ही पहुँच सकी है।      मनरेगा के मजदूर आठ घंटे जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन मिलता क्या है मात्र 179 रूपए। तो क्या मात्र इतने पैसे में गरीब का परिवार चल सकता है। मनरेगा में अधिकतर महिलाएं काम तो करती हैं लेकिन दिल से खुश दिखाई नहीं देती।    …

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): सिविल अस्पताल सुजानपुर में सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने की मांग लगातार तूल पकड़ रही है। सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने से क्षेत्र की जनता को डबल फायदा होगा, उन्हें स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में ही यह सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा खोली जाने वाली दुकान जिसमें दवाइयां सस्ते दाम में उपलब्ध होंगी। बताते चलें कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर जोकि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होता था का दर्जा बढ़ाते हुए सिविल हस्पताल में तबदील किया था और सिविल अस्पताल संबंधी सुविधाएं यहां पर मिलनी शुरू हुई थी।              मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के कर्मी एक महीने के भीतर हथियार से लैस होंगे और उन्हें जल्द ही सरकार हथियार उपलब्ध करवा रही है ताकि वन और अन्य माफियाओं से सख्ती से निपटा जा सके। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर जिला के सुलतानपुर स्कूल में वार्षिक समारोह में शरीक होने पहुंचे थे और यह जानकारी उन्होंने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दी।     ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सरकार माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है और इसी कड़ी में सरकार ने फैसला लिया है कि माफिया से निपटने के लिए वन विभाग के कर्मियों को हथियारों से…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़): सिरमौर के दूरदराज़ क्षेत्र राजगढ में आज दोपहर करीब 2 बजे एक मारूति 800 कार (HP64-1502) लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें शिलाई के रहने वाले तीन लोग  बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोपहर 2 बजे  के आसपास स्थानीय विश्रामगृह के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढक गई।       घायलों की पहचान नरेश कुमार राणा (28) वर्ष पुत्र जालम सिंह निवासी ग्राम कौंटी-बौंच, कमल कुमार (22 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कौटीबौंच व निशा कुमारी (27 वर्ष) पत्नी नरेश राणा निवासी जरवा-जुनैली के रूप में हुई…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले शहर में एचआरटीसी की इलैक्ट्रिकल टैक्सी पहुंच गई थी। 7 सीटर इस टैक्सी को बिजली से चार्ज किया जाता है। आचार संहिता का हवाला देकर इसे चलाने की अनुमतिे न मिलने की दुहाई दी गई।     अब सरकार बने भी एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस टैक्सी की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। बल्कि इसके उलट एचआरटीसी के कर्मचारी ही इसमें सैर करते नजर आते हैं।        एचआरटीसी का तर्क हो सकता है कि इलैक्ट्रिकल टैक्सी होने की वजह से इसे…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): सावधान: आप जो मार्किट में नया एप्पल का फोन खरीदने जा रहे हैं, कहीं वह नकली तो नही। जी, जहां चौंकिए मत एप्पल कंपनी ने मार्किट में नकली मोबाईल फोन बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद  दुकानों में छापेमारी की है। कंपनी प्रतिनिधियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बस स्टैंड के समीप व अन्य दुकानों में दबिश दी, जहां सारा सामान खुर्द बुर्द किया। कंपनी की तरफ से की गई अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जबकि लोगों का भी जमावड़ा लग गया।          देर सायं पुलिस सहित कंपनी की तरफ से…

Read More

घुमारवीं( सुभाष कुमार गौतम) : क्षेत्र के उपरांत घुमारवीं के अन्तर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत बहना जटा के गांव में आठ साल के बच्चे के तालाब में डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विसन दास के दो जुड़वां बच्चे मंगलवार को स्कूल से आने के बाद अपनी माँ के साथ घास लाने गए थे। मां घास काट रही थी और दोनों बच्चे खेल रहे थे।      बच्चे जब मस्ती में खेल रहे थे तो अचानक शौर्य का पांव फिसला और तालाब में गिर गया।दूसरे बच्चे ने यह देख लिया कि उसका भाई डूब रहा है और जाकर मां को बताया। मां दौड़ती…

Read More

मंडी (वी कुमार) : एसडीएम गोहर के निर्देशों का पालन करते हुए चैलचौक स्थित अभिलाषी यूनिवर्सिटी ने 100 दिनों के स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। यूनिवर्सिटी कैंपस से इस अभियान का विधिवत शुभारंभ कुलपति डा. आरके अभिलाषी ने किया। इससे पहले यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटस और फैकल्टि ने 100 दिनों में 100 घंटों का योगदान देने की शपथ भी ली।         डा. आरके अभिलाषी ने बताया कि अभिलाषी यूनिवर्सिटी के आयुष विभाग ने भारत सरकार के साथ मिलकर पहले से ही स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है और इसके लिए पांच गांवों को भी गोद लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही…

Read More