Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ / ऊना  बंगाणा पुलिस थाना के तहत हरीनगर में बाइक-ट्राले की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करण निवासी कंदरौर बिलासपुर अपनी बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जा रहा था। बंगाणा के हरी नगर के समीप उसकी बाइक व एक ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई।    जिसमें करण को गंभीर चोटें पहुंंची। गंभीर हालत में पीडि़त को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते पीडि़त को…

Read More

एमबीएम न्यूज़/नाहन   जिला दण्डाधिकारी  ललित जैन ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-115 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन सुरक्षा तथा सुविधा के दृष्टिगत पूर्व में अधिसूचित पुराना कॉलेज रोड़ (शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से तिराहा तक) एक तरफा वाहन को संचालित करने की अधिसूचना को रद्द कर दिया है।     अब पुराना कॉलेज रोड़ (शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से पुराना कॉलेज तिराहा तक) पुनः दोतरफा वाहन यातायात की व्यवस्था को जारी करने के आदेश दिए गए है।     जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए है कि पुराना कॉलेज रोड (शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से पुराना कॉलेज तिराहा तक)…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन पुलिस थाना कालाअंब के तहत काम के दौरान एक इलेक्ट्रिशन की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश कुमार (40) निवासी मालाआऊ, डाकखाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर यूपी पिछले करीब 15 वर्षों से मैनथापल में रहता था। यह इलेक्टिशन का कार्य करता था। मैनथापल में इसकी अपनी इलेक्ट्रिशन की दुकान भी है। फैक्टरी  में कार्य करने के अलावा यह इलेक्ट्रिकल मेंटीनेंस का कार्य भी करता था।      बीते बुधवार को यह मैनथापल में मेंटीनेंस का कार्य करने गया था। इस दौरान इसे जबदरस्त करंट लगा और यह बेसुध हो…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / चंबा     साहो क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत सराहन में एक युवक की जहरीली दवा निगलने से मौत हो गयी। यह मामला बुधवार देर रात को सामने आया। मृतक युवक की पहचान सुभाष कुमार पुत्र धर्म चन्द गांव वेहडी डा0 साराहन तहसील व जिला चम्बा व उम्र 18 साल के रूप में हुई। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।    पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम इस युवक ने जहर निगला था। लिहाजा जैसे ही उसने परिजनों को बताया तो परिजनो…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / घुमारवीं/ चंबा पुलिस द्वारा नशे में संलिप्त लोगों पर नकेल कसने का अभियान पुलिस ने तेज कर दिया है। भराडी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए भराडी पुलिस थाना के एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस जब गश्त पर थी तो टांडा के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 128.37 ग्राम चरस व 2.72 ग्राम समैक बरामद हुई है।     युवक की पहचान राजीव कुमार पुत्र प्रभदयाल मंडोखर तहसील वलद्वाडा जिला…

Read More

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ जिला के दुर्गम क्षेत्रो में संचार व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणोंं को खासी असुविधाए उठानी पड रही है। बताया जाता है कि इन क्षेत्रो की संचार व्यवस्था की बदहाली के कारण बीते 16 मार्च से पूह स्थित एडीएम कार्यालय में आरटीओ से सबधित ऑनलाईन होने वाले कार्य नहीं हो पा रहे है।       पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता हितेश नेगी ने बताया कि पूह एडीएम कार्यालय में बीते 16 मार्च से ऑनलाईन होने वाले कार्य जैसे आरटीओ से सबंधित वाहनों के रजिस्ट्रेशन, ड्राईविग लाइसेंसों के नवीनीकरण या फिर नए ड्राईविंग लाइसेंस बनाने हो…

Read More

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ कानम गांव के दुमतिंग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखने से क्षेत्रवासी डर के सायें में रह रहे है। लोग डर के कारण रात होते ही घर के अंदर जाने को मजबूर है। तेंदुए ने अब तक कोई जानी नुकसान तो नही किया है मगर क्षेत्रवासी के पालतू कुत्ते को शिकार बना चुका है। कानम के दुमतिंग निवासी सीडी नेगी, ललित नेगी, शरब दोरजे सहित कई लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से तेंदुए के आतंक से डर के सायें में रह रहे है। दो रोज पूर्व ही शरब दोरजे के घर के…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन कैरियर अकादमी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पांच छात्रों ने जमा दो के कॉमर्स संकाय की मैरिट में जगह बनाई है। प्रबंधन का दावा है कि प्रदेश का एकमात्र स्कूल है, जहां से वाणिज्य में सबसे अधिक मैरिट आई है। गत वर्ष भी स्कूल ने मैरिट सूची में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। मैरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों में प्राची चौहान (481/500), सक्षम लोहिया(470/500), वत्सल अग्रवाल (476/500) व अनुश्री बंसल (475/500) ने क्रमश: दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में अदिति भारद्वाज ने 483 अंक प्राप्त कर मैरिट सूची में सातवां स्थान बनाया। यानि स्कूल…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला   राजधानी के उपनगर ढली में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप है। शव करीब 30 से 35 वर्षीय पुरुष का है और हुलिए से नेपाली मूल का है।        कल शाम ढली के देवली नाले में राहगीरों की नजर शव पर पड़ी और ढली थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच-छह दिनों से शव के यहां पड़े होने की आशंका है, क्योंकि यह डिकम्पोज़ होना शुरू हो गया था।       फिलहाल शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे…

Read More

वी कुमार /मंडी   हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की व्यवस्था के कारण लोगों को अपने समय की बर्बादी करनी पड़ रही है। सुस्ती का आलम ऐसा है कि बोर्ड डयू डेट निकल जाने के बाद भी अपनी वेबसाईट पर बिल अपडेट नहीं कर पा रहा है और लोगों को लंबी लंबी लाईनों में खड़े होकर बिल जमा करवाने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड  होर्डिंग लगाकर ऑनलाईन सिस्टम को अपनाने की ढींगे हांक रहा है। आधुनिक युग में लोगों के समय की बचत हो और वो कैशलेस प्रणाली की तरफ बढ़े इसके लिए सरकारों ने सब कुछ ऑनलाईन कर दिया है। लेकिन हिमाचल प्रदेश…

Read More