Author: MBM News

जीता सिंह नेगी / रिकांगपिओ बुधवार शाम करीब चार बजें किन्नौर जिला के स्पीलो के निकट पत्थर गिरने से सीमा सडक़ संगठन में कार्य कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बौधी लाल मोरमू पुत्र लुपहू मोरमू, गांव जय पानारी थाना पनेशवर, राय झारखंड के रूप में की गई। बताया जाता है कि सीमा सड़क संगठन में कार्यरत बौधी लाल मोरमू जब अपने डयूटी के दौरान कार्य कर रहा था तब अचानक पहाडी से गिरे पथरों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही बौधी लाल मोरमू को गंभीर रूप से चोट लगी तुरंत सहयोगियों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / धर्मशाला एमबीए कर रही बड़सर हमीरपुर की दो छात्राओं ने सकोह में जहर निगल कर जान दे दी। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जहां दोनों छात्राएं रहती थी, वहां हर चीज का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते सकोह में बुधवार रात को दीक्षा (22) पुत्री प्रकाश चंद और वंदना पुत्री (21) बलदेव चंद ने जहर निगल लिया। दोनों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां…

Read More

मोस्को से विशेष सवांददाता हिमाचली टोपी का देश में ही नही अपितु विदर्शो में भी विशेष सम्मान है। हिमाचल की टोपी पहाड़ी संस्कृति की अलग  पहचान है। इसके  कद्र दानो की विदेशो में भी कमी नही है। ऐसा ही एक वाक्या पेश आया रूस की राजधानी मॉस्को शहर में जब एक भारतीयो का एक दल यहा भ्रमण पर था तो उनमे से कुछ लोगो ने हिमाचली टोपी पहन रखी थी।      इसी दौरान कुछ रशियन नागरिक हिमाचली टोपी को देख इतने दीवाने हुए कि भारतीय दल के पास जा पहुचे और उन्हें टोपी देने की मांग करने लगे।  उन्होंने हिमाचली टोपी के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिलाई आम जनमानस के लिए अक्सर जीवनदायिनी साबित होती आई 108 एंबुलेंस सेवा आज उस वक्त खतरे की सवारी में बदल गई जब मरीज को लेने जा रही हूं एंबुलेंस( HP 63 4257) बीच  सड़क पर ही पलट गई। घटना आज सुबह करीब 10:00 बजे शिलाई में पेश आई, जहां एंबुलेंस के अगले चक्के का पट्टा टूटने से वह सड़क पर पलट गई। दरअसल  क्षेत्र के दूरदराज हलाहं से 108 को कॉल आई थी लिहाजा  अस्पताल से मरीज को लेने वहां के लिए निकली थी, लेकिन  अचानक एंबुलेंस का अगली तरफ का पट्टा टूट गया और चक्का अलग निकल गया।…

Read More

वी कुमार /मंडी सरकाघाट उपमंडल में ही दूसरी घटना में नबाही गांव में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला का अंत कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावना देवी पुत्री रतनचंद सरकाघाट कालेज में चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। उसके पिता रतनचंद चंडीगढ़ में एक निजी कम्पनी में काम करते है और माता गृहणी है। युवती के परिजनों के अनुसार गत दिन वह सामान्य रूप से अपना हर काम कर रही थी और शाम को छुट्टी के बाद उसने अपने छोटे भाई को खाना खिलाया और वह खेलने बाहर चला गया। शाम करीब 7 बजे…

Read More

वी कुमार। मंडी सरकाघाट उपमंडल में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी भी नाबालिग ही है। पुलिस ने इस संदर्भ में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जुबेनाइल एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लडकी के पिता ने तीन दिन पहले अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर पिछले कल हमीरपुर से लापता लड़की को बरामद किया और उसे सरकाघाट ले आई। यहां पर लड़की का मेडिकल…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला प्रदेश को झकझोर कर रख देने वाले बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म व हत्या मामले को देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई ने सुलझा लेने का दावा किया है। सीबीआई ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि डीएनए सहित अन्य परीक्षणों से वह इस मामले की तह तक पहुंची और आरोपी को विगत 13 अप्रैल को गिरफतार किया गया है। आरोपी कांगड़ा जिले की बैजनाथ तहसील का निवासी है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 12 दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी को आज ही कोर्ट ने 7 मई को न्यायिक हिरासत में भेज…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला प्रदेश के बहुचर्चित गुडिय़ा मामले में मुख्य आरोपी चिरानी के  सीबीआई गिरफ्त में आने पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठ आधारित राजनीति करने में माहिर है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने गुडिय़ा मामले में बेहद घटिया राजनीति की। लोकतंत्र में इससे घिनौनी हरकत कोई नहीं हो सकती।      भाजपा ने पूरे मामले में कांग्रेस पर कीचड़ उछालने और पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची। प्रदेश में उस समय की कांग्रेस सरकार…

Read More

माधवी पंडित/ज्वाली थाना देहरा के तहत बुधवार दोपहर एचआरटीसी की बस की सैंट्रो कार से भीषण टक्कर हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। निगम की बस जसूर से तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। पठानकोट डिपो की बस व विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर के कारण हादसा हुआ। कार चालक रणवीर को गहरी चोटें आई।      वहीं बस में बैठी मोनिका ठाकुर को मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण सैंट्रो कार पूरी तरह से घूम गई और कार के परखचे उड़ गए। सडक़ पर गुजर रहे…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला पंजीकृत करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पांवटा के एक युवक ने शादी का झांसा दिया व इसके साथ काफी समय तक शारिरिक संबंध बनाए।       अभी युवक इसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। महिला ने शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Read More