Author: MBM News

मुंबई, 14 जून: सुशांत सिंह राजपूत शायद बार-बार इस पर इशारा कर रहे थे कि वे किस मानसिक और भावनात्मक स्थिति से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। आज उनके जाने के बाद सोशल मीडिया का एक पोस्ट उनकी मनोस्थिति का खुलासा कर रहा है। उनके अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट ने अंतिम दिनों में अभिनेता की मानसिकता पर ध्यान आकर्षित किया है। पोस्ट में अपनी दिवंगत मां को संबोधित कर एक संदेश लिखा है, इसे उन्होंने 3 जून को पोस्ट किया था। अभिनेता ने लिखा था, “आसुंओं से धुंधला अतीत, मुस्कुराहट के आर्क उकेरते असीमित सपने…

Read More

शिमला: कोरोना आपदा में विधायक निधि बंद करने के जयराम सरकार के फैसले पर कसुंपटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध  सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विधायक निधि पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस भवन में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में अनिरूद्व सिंह ने कहा कि विधायक निधि बंद करने की सरकार को क्या जरूरत पड़ गई। इस विधायक निधि को क्यों बंद किया गया तथा इसका कहां पर खर्च किया जा रहा है? राज्य सरकार विधायक निधि पर श्वेत पत्र जारी करे। विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि उनके कसुंपटी हल्के  में मुख्यमंत्री कोविड फंड का…

Read More

सुंदरनगर : व्यापार मंडल के चुनावों को लेकर खड़े किए गए बवाल पर अनुशासन भंग करने के आरोप में सुकेत व्यापार मंडल के संयोजक एवं व्यवसायी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी पर निष्कासन की गाज गिर गई है। इसको लेकर गठित अनुशासित कमेटी की सिफ़ारिशें के आधार पर प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल एवं मंडी प्रभारी द्वारा सुरेश कुमार उर्फ बब्बू पंसारी को तुरंत प्रभाव से व्यापार मंडल से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि अनुशासनहीनता का यह मामला पर प्रदेश व्यापार मंडल के संज्ञान में आया तो प्रदेश व्यापार मंडल…

Read More

नाहन: धारटीधार के बिरला क्षेत्र के भाम्बी भनोट गांव के नवदीप तोमर ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का रुतबा हासिल कर समूचे सिरमौर को गौरवान्वित किया है। केरल के इजमीला नौसेना अकादमी से होनहार बेटा शनिवार को पासआउट हुआ है। अहम बात यह है कि देश सेवा का जज्बा नवदीप को विरासत में हासिल हुआ है। परदादा दिवंगत बलिराम तोमर भी ब्रिटिश आर्मी में तैनात रहे, जो 1949 में रिटायर हुए थे। जबकि पिता रघुनाथ सिंह तोमर भी भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए। बेटे की इस उपलब्धि पर समूचे इलाके व परिवार में उल्लास है। मां…

Read More

ऊना : जिले के गांव नंगल सलांगडी के सुहास शर्मा की भारतीय नौसेना में  सब लेफ्टिनेंट  के पद पर चयन हुआ है। केरल में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में सुहास को सब लेफ्टिनेंट  के पद पर तैनाती मिली। कोरोना वायरस के चलते इतिहास में पहली बार किसी भी प्रार्थी के माता-पिता इस पासिंग आउट परेड में शामिल नहीं हो सके। दक्षिण नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। रियर एडमिरल तरुण सोबती ने प्रक्षिशुओं को निष्ठा की शपथ दिलाई। सुहास का चयन सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित विभिन्न…

Read More

ऊना: हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली गांव में एक युवक द्वारा अपने ही मामा के सिर पर कस्सी से वार कर लहूलुहान किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मामा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ भांजा कुछ ही देर बाद अपने दो दोस्तों को साथ लेकर मौके पर वापस आ पहुंचा और डंडों और रॉड से घर में मौजूद एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर डाली। पुलिस ने लोअर भदसाली निवासी जनकराज की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए तीन…

Read More

बिलासपुर: जनपद के घुमारवीं क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। चिंता की बात इस कारण भी नहीं है, क्योंकि तमाम लोग घुमारवीं के ही एक होटल में क्वारंटाइन किए गए थे। दरअसल, परिवार के 6 सदस्य दिल्ली से वापस आए थे। इसमें एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसे कोविड केयर सैंटर बिलासपुर शिफ्ट कर दिया गया था। पांच संक्रमितों में 10 व 2 साल के दो बच्चे हैं। इसके अलावा 60 व 39 वर्षीय दो पुरुष व 34 साल की महिला शामिल है। पहले चरण में बाकी सदस्यों…

Read More

पटना, 14 जून :  बिहार के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसके बाद पटना के राजीव नगर के रोड नंबर छह में उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ लगी है, जबकि यह खबर सुनकर उनके पिता की तबियत बिगड़ गई है। राजीव नगर में उनके आवास पर आसपास के लोग जुटे हुए हैं और लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह की हालत खराब है और वे बोलने की स्थिति…

Read More

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)| बॉलीवुड जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में रविवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए और घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी। बांद्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। –आईएएनएस

Read More

कांगड़ा : जीवन में आगे बढ़ने का अवसर सबको ही मिलता है परन्तु कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जो अवसरों का उपयोग कर सफलता प्राप्त कर पाते हैं। कांगड़ा जिला कीे तहसील शाहपुर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गांव दरगेला। यहीं रहते हैं प्रगतिशील, मेहनतकश और क्षेत्र के लिए अनूठी मिसाल बने बागवान कर्म चंद। कर्म चंद राज्य सरकार की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और सही दिशा में की गई मेहनत के सुखद परिणामों की जीती जागती मिसाल हैं। उनकी सफलता की कहानी अनेकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो रही है। बड़ी संख्या में लोग…

Read More