Author: MBM News

हमीरपुर, 17 सितंबर : अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 9:00 बजे जब अशोक कुमार अपने घर धनेटा क्षेत्र से हमीरपुर के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बसारल गांव के पास उन्होंने अपना वाहन सड़क के किनारे लगा दिया और वे बेहोश हो गए, लोगों को इस बात की पता तक नहीं लगा कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। कुछ ही देर बाद उनके वाहन के पास लोग एकत्रित होना शुरू हो गए और लोगों ने परिवार वालों को इस बारे सूचित किया। मौका पर पहुंचे परिजनों ने अशोक को…

Read More

शिमला, 17 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण , अथक प्रयास और मजबूत नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद की है और राष्ट्र अपने पिछले गौरव को प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए, दत्तात्रेय ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विश्व शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास और दृढ़संकल्प हमारे लिए एक प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ठाकुर ने एक बयान में कहा कि इस देश…

Read More

श्रीनगर, 17 सितम्बर:  शहर के बटमालू में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों (Militants) के बीच शुरू हुई मुठभेड़ (Encounter) में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि एक महिला की भी मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मुठभेड़ खत्म हो गई है। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक अधिकारी भी घायल हो गया है। इंस्पेक्टर जनरल (आईजी), कश्मीर, विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया, “मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।”   आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों (Para Military forces) द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाए जाने के…

Read More

चंबा, 17 सितम्बर : क्षय रोग (Tuberculosis) संक्रमित करने वाला रोग है, जिसकी मृत्यु दर कोरोना वायरस के अनुपात से हुई मृत्यु से अधिक पाई गई है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने यह बात बचत भवन में जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति और जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक के दौरान समिति के सदस्य सचिव एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के बाद कही। उन्होंने बताया कि कॉविड. 19 के दौरान जिले में कोरोना से 5 मृत्यु हुई हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक चंबा जिला में…

Read More

शिमला, 16 सितम्बर : हिमाचल में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण ने अपनी जड़ काफी मजबूत कर ली है और हर दिन यह अपना रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को एक दिन यानी 24 घंटे में सर्वाधिक 460 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना का 3 दिन पुराना रिकार्ड ध्वस्त हुआ है। गत 12 सितम्बर को पहली बार सर्वाधिक 445 रिकार्ड हुए थे। कोरोना ने प्रदेश के आखिरी छोर व कबायली जिले लाहौल-स्पीति में भी कोहराम मचा दिया है। दोनों जिलों में पहली बार कोराना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना से…

Read More

नई दिल्ली 15 सितंबर :  भारत में लगातार कोरोना  का प्रकोप जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कोरोना  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि  ”कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया।  चेकअप के दौरान COVID 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ” उन्होंने कहा कि मैं सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से ठीक हूं।  मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। गडकरी ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और…

Read More

नाहन, 16 सितम्बर : देश के बंटवारे के समय मारे गए असंख्य लोगों के नाम पर हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश द्वारा सामूहिक श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंच का ऐसा मानना है कि जो लोग उस समय अचानक मारे गए थे व वीर गति को प्राप्त हुए थे, उनका देश के विभाजन के समय मचे हाहाकार में तर्पण नहीं हो पाया था। अब हिंदू जागरण मंच ने बीडा उठाया है कि उनकी पवित्र आत्माओं की शांति के लिए यह सामूहिक कार्यक्रम होगा, जिसमें कोई वरिष्ठ पंडित मंत्रोच्चारण के बीच श्राद्ध कार्यक्रम का संचालन करेगा। यह कार्यक्रम गुरुवार 12…

Read More

शिमला 16 सिंतबर : जुन्गा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाली को लेकर सीपीआईएम (CPIM) ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने जारी बयान में कहा है कि आजादी के 73 वर्ष के बाद भी जुन्गा क्षेत्र विकास और विशेषकर स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ है। जिसके लिए दोनों कांग्रेस और भाजपा पार्टियां जिम्मेदार है। सिविल अस्पताल जुन्गा में ढांचागत सुविधाओं के अभाव के चलते इस क्षेत्र के लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए शिमला जाना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त पीएचसी (PHC) जटोली, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बलोग…

Read More

शिमला, 16 सितंबर : चंद रोज से हिमाचल (Himachal) में टमाटर की तुलना में सेब सस्ता है। प्रदेश के बाजारों में सेब क्वालिटी के आधार पर 50 से 120 रूपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि टमाटर (Tomato) के दाम 70 से 80 रूपए किलो हैं। ऐसी स्थिति में लाजमी तौर पर रसोई के तडक़े से लाल सोना गायब हो रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही प्याज के निर्यात (Export) पर पाबंदी लगाई है। लिहाजा, रसोई के तडक़े को डबल नुकसान से बचाने की कोशिश है। इतना भी जरूर है कि टमाटर उत्पादन क्षेत्र के…

Read More

ऊना , 16 सितंबर : पुलिस थाना अम्ब के तहत मुबारिकपुर में 58 वर्षीय एक महिला ने गलती से घर मे पड़ी कोई जहरीली दवाई निगल ली। जिसके चलते पीड़ित महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बुधवार शाम करीब छह बजे विटामिन की दवाई खाने की बजाए गलती से घर मे पड़ी कोई अन्य दवाई खा ली। जिसके कारण अचानक उसकी तबियत बिगड़नी शुरू को गई और स्वजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर उसकी…

Read More