Author: MBM News

चंबा, 20 सितंबर: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद (Member of Parliament ) किशन कपूर (Kishan Kapoor)  ने केंद्र सरकार से हिमालयी राज्यों (Hill States) के लिए एनसीईआरटी (NCERT) की तर्ज़ पर संयुक्त शिक्षा परिषद ( Joint Education Council) गठित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे  हिमालयी राज्यों में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा और मातृ भाषा (Mother tongue) में पढ़ाने के लिये पाठ्यक्रम (syllabus) आदि की समस्याओं पर विचार हो सकेगा।          लोकसभा में शून्य-काल (Zero hours)  के दौरान इस विषय पर केंद्र सरकार…

Read More

नई दिल्ली, 20 सितम्बर: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच कृषि से जुड़े दोनों विधेयक कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 रविवार को राज्यसभा में पास हो गए। इससे पहले राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते विपक्षी दलों के सांसद उपसभापति के आसन तक पहुंच गए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उस वक्त विपक्ष के सवालों का जबाव दे रहे थे। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए…

Read More

रिकांगपिओ, 20 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) हमीरपुर से रिकांगपिओ पहुंची टीम का चालक कोरोना पॉज़िटिव निकला। चालक को कोविड केयर सेंटर(Covid care centre) रिकांगपिओ में भर्ती कर दिया गया है। इस बारे में हमीरपुर प्रशासन ने जिला किन्नौर प्रशासन को सूचित किया गया। जिस पर किन्नौर प्रशासन द्वारा टैक्सी चालक को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। वहीं विश्राम गृह रिकांगपिओ को जहां पूरी टीम रुकी थी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। रेस्ट हाउस में रुके करीब 17 लोगों को रेस्ट हाउस में ही आइसोलेट कर दिया गया है। एसडीएम कल्पा डॉ…

Read More

ऊना, 20 सितम्बर : हिमाचल के गगरेट उपमंडल के तहत धनारी स्थित पोस्ट ऑफिस (Post office) में तैनात पोस्टमास्टर द्वारा करीब 14 लाख रुपए का घोटाला (Scam) किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्ट ऑफिस डिवीजन(Office division) ऊना के अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा की शिकायत के आधार पर घनारी डाकघर के पोस्टमास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच (Probe) शुरू कर दी है। वही डाक विभाग (Postal department) द्वारा आरंभिक स्तर पर की गई विभागीय जांच के बाद दोषी पाए जाने पर घनारी के पोस्ट मास्टर (Postmaster) को सस्पेंड…

Read More

कुल्लू , 20 सितम्बर : जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मनाली में पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को 800 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मनाली में पेट्रोलिंग के दौरान एक वाहन (एचपी 28-8868) को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस में जब कार में बैठे युवक की तलाशी ली तो उसके पास 800 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान हेम सिंह (30) डाकघर ,भानु (Bhanu) तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को…

Read More

शिमला, 20 सितंबर : शिक्षा व भाषा एवं कला संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां साहसिक गतिविधियों जैसे रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग तथा पर्यटन को और अधिक सुरक्षित बनाने की दृष्टि से पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इन साहसिक गतिविधियों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विविध साहसिक गतिविधियों संबंधी नियम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के संचालन के…

Read More

कांगड़ा, 20 सितंबर : फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए, हिमाचल सरकार (Himachal Govt.) आधुनिकतम कृषि तकनीकी को बढ़ावा दे रही है। कृषि में विविधता लाने के उद्देश्य से किसानों-बाग़वानों के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएं आरम्भ की गई हैं। लेकिन पिछले कुछ बरसों में लावारिस पशुओं तथा जंगली जानवरों के प्रकोप से व्यथित होकर कई स्थानों पर राज्य के किसानों ने खेतीबाड़ी (Agriculture) करना छोड़ दिया था। उनके लिए खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई थी। ऐसे में राज्य सरकार उनकी फ़सलों को लावारिस पशुओं तथा जंगली जानवरों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना …

Read More

शिमला, 20 सितंबर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress Committee)  के नव-नियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla)  24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहें है। इस दौरान 24 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों,विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ एक बैठक में समिलित होंगे। 25 सितंबर को शुक्ला प्रदेश कांग्रेस सचिवों, कार्यकारिणी के सदस्यों, पार्टी प्रवक्ताओं व कांग्रेस पार्टी के विभागों के अध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एक बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने  जानकारी…

Read More

ऊना ,20 सितंबर : थाना सदर के तहत पड़ते लोअर देहलां गांव में दो गुटों में हुई मारपीट के दौरान एक  युवक पर तलवार (Sword)  से वार कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दूसरे गुट के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।         मिली जानकारी के मुताबिक लोअर देहला निवासी सौरव कौशल पुत्र सुनील दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव…

Read More

शिमला, 19 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना वायरस के प्रकोप में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 113 हो गई है। कांगड़ा में 65 वर्षीय महिला, शिमला में 42 वर्षीय पुरूष, चंबा में 37 वर्षीय महिला, उना में 80 वर्षीय महिला और कुल्लू में 57 वर्षीय पुरूष की कोरोना से जान गई है। ये रोगी कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। वहीं आज 286 नये पाॅजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ…

Read More